Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2292729
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंKolkata Fire: कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग, फंसे हुए हैं कई लोग

Kolkata Fire: कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग, फंसे हुए हैं कई लोग

Acropolis Mall Fire Break Out​: कोलकाता के एक मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मॉल में अभी कुछ लोग फंसे हुए हैं. 

Kolkata Fire: कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में भीषण आग, फंसे हुए हैं कई लोग

Kolkata Fire: कोलकाता के एक मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग जाने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह मामला कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में पेश आया है. जानकारी मिलके ही फायर डिपार्टमेंट ने आग बुझाने के लिए कम से कम दस गाड़ियां भेजी हैं.

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में आग

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मॉल के अंदर से संचालित होने वाले ऑफिसेज से भी लोगों को बाहर निकाल रहे हैं. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग का असली स्रोत अभी भी अज्ञात है. कई वीडियो में आग लगने के बाद लोगों को मॉल से बाहर भागते हुए दिखाया गया है.

शहर में इस हफ्ते का यह दूसरा मामला है. इससे पहले मंगलवार को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में एक रेस्टोरेंट में भी भीषण आग लग गई थी. आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. आग की घटना से व्यस्त बाजार में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, स्थानीय पुलिस और दमकल अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पा लिया.

कोई नहीं हुआ घायल

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है. अग्निशमन अभियान जारी है. कुछ अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन मास्क पहनकर इमारत में दाखिल हुए हैं."

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पूरा इलाका धुएं से भर गया है और मॉल के सामने यातायात की आवाजाही को नियंत्रित कर दिया गया है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मॉल के फूड कोर्ट में आग लगी थी.

 

 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news