)
कोलकाता: कोरोना के दौर में तरह तरह के मास्क देखने को मिले हैं. इस दौरान कुछ लोग मास्क इतने परेशान हो गए कि वो मज़ाक मे कहने लगे कि मास्क में कोई ज़िप (चैन) लगा दी जाए ताकि इसे उतारना ही न पड़े और सिर्फ जिप खोलकर खाना खा लिया जाए. यह बात अब मज़ाक नहीं रही. क्योंकि कोलकाता के एक रेस्टोरेंट ने यह सच कर दिखाया है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह रेस्टोरेंट अपने कस्टमर्स के लिए जिप फीचर के साथ कस्टमाइज्ड मास्क दे रहा है. अक्सर लोग घरों से निकलते वक्त मास्क पहनना भूल जाते हैं और सार्वजनिक जगहों पर जाने से महरूम रह जाते हैं. इसी को देखते हुए इस रेस्टोरेंट ने मास्क पहनने को एक आम बात बनाने कोशिश की है. \
West Bengal: A restaurant in Kolkata is providing its customers with masks that have zips attached to them.
Owner of the restaurant says, "We're providing it to customers without any extra charges. However, it is not mandatory, they can wear it if they want to." #COVID19 pic.twitter.com/FQnhpak2fx
— ANI (@ANI) October 18, 2020
इस रेस्टोरेंट के मालिक सोमश्री सेनगुप्ता ने कहा कि मास्क लाज़मी है और इसकी संजीदगी को देखते हुए हमने यह मास्क तैयार कराए हैं. ज़िप फीचर के साथ अब इसे हटाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि हम यह मास्क मुफ्त में ग्राहकों को मुहैया करा रहे हैं. हालांकि, यह लाज़मी नहीं है. अगर वे चाहें तो इसे पहन सकते हैं.
Zee Salaam LIVE TV