)
कोटा: राजस्थान के कोटा नयापुरा थान इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहा आज देर रात चंबल पुलिया पर शादी से लौट रही एक कार नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, बारात बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा में आई थी, जो देर रात वापस लौट रही थी और रास्ते सड़क हादसे का शिकार हो गई. इसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे. अब तक नौ लोगों के मरने की तसदीक की जा चुकी है.
Rajasthan | Eight people died after their car fell off Chhoti Puliya and into the Chambal river in Kota. The occupants of the car were going to a wedding. The car was retrieved with the help of a crane. pic.twitter.com/TYjWlioP2q
— ANI (@ANI) February 20, 2022
वहीं, इस हादसे की खबरे मिलते जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की मदद से कार को बाहर निकाला गया. वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई है.
Zee Salaam Live TV: