)
Kumar Vishwas Security: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बयान देने के बाद सुर्खियों में आए मशहूर कवि कुमार विश्वास को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है. अब उनकी हिफाजत के लिए 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे. कुमार विश्वास को सिक्योरिटी देने का फैसला केंद्र सरकार की तरफ से लिया गया है.
बता दें कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल का नाम खालिस्तान जोड़ा था. जिसके बाद वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे (केजरीवाल) इतना साफ कर दें कि वे खालिस्तान के खिलाफ हैं. बस इतना बोलकर दिखाएं, 'मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं'.
कुमार विश्वास ने बताई केजरीवाल की ये दो खासियतें
कुमार विश्वास का कहना है कि केजरीवाल की दो खासियते हैं, जिनमें बहुत माहिर हैं. कुमार विश्वान केजरीवाल की पहली खासियत यह बताई कि वे बहुत यकीन के साथ सफेद झूठ बोलते हैं और दूसरा यह कि एक मासूम सी सूरत बनाकर ये साबित करना कि पूरी दुनिया जो है उनके पीछे पड़ी हुई है.
क्या होती है Y सिक्योरिटी
Y सिक्योरिटी VIP लोगों को दी जाती है. उनकी सुरक्षा के लिए 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिसमें 1 या कभी-कभी 2 कंमाडो और 2 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल होते हैं.
Zee salaam live tv