रोहिणी के ट्वीट के बाद उनके बड़े भाई और बिहार के साबिक वज़ीरे सेहत तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी रिट्वीट किया है.
Trending Photos
)
पटना: बिहार के साबिक (पूर्व) चीफ मिनिस्टर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब चल रही है और वे इस समय दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) में दाखिल हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने राजद चीफ औऱ अपने पिती की रिहाई के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खत लिखा है.
यह भी देखें: एक विवाह ऐसा भी: दिल वाले दुल्हनियां लेने पहुंचे, रोते-रोते वापस लौटे
लालू की बेटी रोहिणी ने यह जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए दी है. रोहिणी ने लिखा,"देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक खत 'आजादी पत्र' गरीबों के भगवान लालू प्रसाद यादव के लिए.... इस मुहिम से जुड़े और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें.... जिसने हमें ताकत दी आज वक्त उनकी ताकत बनने का... हम और आप बड़े साहब की ताकत हैं...."
स्थाना:प्रदेश कार्यालय,पटना
समय:3 बजे
#ReleaseLaluPrasadYadav #आज़ादीपत्र https://t.co/51aNeZQL2O— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 25, 2021
रोहिणी के ट्वीट के बाद उनके बड़े भाई और बिहार के साबिक वज़ीरे सेहत तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी रिट्वीट किया है. उन्होंने लिखा,"जिसने हमें ताकत दिया आज वक्त है उनके लिए ताकत बनने का. आइये, एक मुहिम से जुड़े और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें. गरीबों के मसीहा आदरणीय लालू प्रसाद यादव के लिए एक पत्र 'आजादी पत्र' को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाएं."
जिसने हमें ताक़त दिया आज वक्त है उनके लिए ताक़त बनने का।
आइये, एक मुहिम से जुड़े और अपने नेता की आज़ादी के लिए अपील करें।
ग़रीबों के मसीहा आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी के लिए एक पत्र “आज़ादी पत्र” को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुँचाएँ।
3 बजे, प्रदेश कार्यालय,पटना#आज़ादीपत्र pic.twitter.com/DuAZtDDUEY
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 25, 2021
यह भी पढ़ें: 2 दिन की बच्ची को दुपट्टे में बांधकर सीवर के होल फेंका, फिर इस तरह बची जान
वहीं, तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार से 2 लाख पत्र भेजे जाएंगे. 27 जनवरी को तेज प्रताप यादव राष्ट्रपति भवन पत्र लेकर जाएंगे. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुहिम में शामिल होने की अपील की है.
जानकारी के मुताबिक लालू यादव को लंग्स और किडनी में परेशानी है. भोला यादव के मुताबिक, राजद (RJD) सुप्रीमो के निमोनिया के इंफेक्शन को लेकर चिकित्सक ज्यादा सजग है और उसी बीमारी को सबसे पहले खत्म करने की कोशिश चिकित्सकों कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मोहम्मद राफे और मो. शादाब को मिला राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार, जानिए इनके अचीवमेंट्स
ZEE SALAAM LIVE TV