Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2765270
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंJMI RCA में एडमिशन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें किन उम्मीदवारों को मिलेगा दाखिला

JMI RCA में एडमिशन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें किन उम्मीदवारों को मिलेगा दाखिला

JMI RCA Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में UPSC की सिविल एग्जाम क्रेक करने के लिए फ्री कोचिंग दी जाती है. इस साल भी RCA के आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल खुल गए है. आवेदन की आखिरी तारीख 28 मई तक की है.

JMI RCA में  एडमिशन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें किन उम्मीदवारों को मिलेगा दाखिला

 

JMI RCA Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए इंटरेस्ट एग्जाम हो रहे है. अब इसी बीच एडमिनिशट्रेशन ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की फ्री कोचिंग RCA में एडमिशन लेने के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए है. सभी स्टूडेंट 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं. 

UPSC सिविल एग्जाम 2026 की तैयारी कर रहे एससी/एसटी, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहेरा मौका है. आपकों बता दे कि जामिया आरसीए में सिर्फ इन  एससी/एसटी, अल्पसंख्यक और महिलान वर्ग ही एडमिशन ले सकते है. किसी दूसरे वर्ग को फ्री कोचिंग का फायदा नहीं मिलता है. इन वर्गों के स्टूडेंट जामिया RCA में एडमिशन लेकर यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए फ्री कोंचिग कर सकते हैं. जामिया में स्टूडेंट को फ्री कोचिंग के साथ-साथ लाइब्रेरी, होस्टल और मेंटरशिप की भी फैसिलिटी दी जाती है.  

Add Zee News as a Preferred Source

एडमिशन की प्रक्रिया
RCA कोचिंग में एडमिशन के लिए आवेदन प्रकिया 25 अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसकी आखिरी तारीश 28 मई है. जामिया के ऑफिशियाल पोर्टल पर जाकर एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फ्री कोचिंग में एडमिशन लेने की प्रक्रिया थोड़ी लम्बी है. आवेदन करने के बाद इंटरेस्ट एग्जाम 15 जून को होंगे. जो बच्चें एग्जाम क्लियर कर लेते है, उनका 14 जुलाई को इंटरव्यू होगा. आरसीए फ्री कोचिंग में एडमिशन का फाइनल रिजल्ट 8 अगस्त तक जारी किया जाएगा. कोचिंग की क्लासेस पूर्ण तरह से 1 सिंतबर से शुरू की जाएगी. 

आरसीए आवेदन फीस 
ग्रेजवेशन डिग्री के स्टूडेंट JMI RCA के इंटरेस्ट एग्जाम में अप्लाई कर सकते हैं, जिसकी फीस 1200 रुपये है.  इंटरेस्ट एग्जाम हिन्दी, उर्दू और इंग्लिश भाषा में होते हैं. आपकों बता दे कि जामिया आरसीएस के एग्जाम दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बैंगलोर, जयपुर और कालिकट में आयोजित किए गए हैं. 

TAGS

Trending news