)
नई दिल्ली: हज 2021 (Hajj 2021) के सफर के लिए ऑनलाइन आवेदनों की आखिरी तारीख कल यानी इतवार को है. पहली बार हज 2020 की तरह इस साल भी हज पर कोरोना हावी होता हुआ दिख रहा है. यही वजह है कि देश भर से हज 2021 का सफर करने वालों में आज़मीने हज जोश नहीं दिख रहा है. बताया जा रहा है कि इस साल आवेदनों की तादाद आठ साल में सबसे कम हुई है.
इससे पहले केंद्रीयअल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्ताब अब्बास नकवी ने बताया था कि हिंदुस्तान से हज पर जाने वालों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि हज पर जाने के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख 10 जनवरी है और अब तक 700 महिलाओं ने मेहरम (बगैर किसी मर्द साथ के जाने वाली) के बगैर हज पर जाने के लिए अर्ज़ी दी है. जबकि पिछले बिना मेहरम के जाने के लिए 2100 महिलाओं ने अर्ज़ी दी थी.
पहली बार वसूली जाएगी फीस
जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब इस साल पहली बार आज़मीन हज से वीजा फीस के नाम पर 300 रियाल वसूलेगा. जोकि करीब 6 हज़ार से ज्यादा हिंदुस्तानी रुपये बनते हैं.
45 सीटर में बस में बैठेंगे सिर्फ 15 लोग
इससे पहले खबरें थीं कि आज़मीन हज को हज के दौरान (हज के लिए जाने वाले लोग) एक से दूसरी जगह ले जाते वक्त बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करना होगा और 45 सीटर बस में सिर्फ 15 लोग हो सवार हो सकेंगे. सऊदी अरब सरकार लोगों की तादाद के हिसाब से किराया वसूल करेगी. इसके अलावा बस में सैनिटाइज़र का इंतेज़ाम होगा. हर आज़मीन के लिए मास्क लाज़मी होगा.
गर्भवती (हामला) महिलाएं नहीं जा सकेंगी:
एक खबर के मुताबिक इस बार हज पर जाने के लिए हामला महिलाओं को इजाज़त नहीं दी जाएगी. इसके अलावा कैंसर, किडनी, दिल के मरीज़ भी हज पर नहीं जा सकेंगे. वहीं 18 साल से कम और 65 साल से ज्यादा की उम्र के लोग भी इस साल हज से महरूम रहेंगे.
ZEE SALAAM LIVE TV