)
फारूक वानी/ कश्मीर: लता मंगेशकर के निधन की दुखद खबर से देश जाग गया. लंबी बीमारी की वजह से स्वर कोकिला का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. इस मौके पर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि कैसे लता मंगेशकर ने पिछले साल मार्च में उनकी आने वाली फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के लिए एक गाना गाने के लिए सहमति हुई थीं.
विवेक रंजन अग्निहोत्री के मुताबिक ''उन्हें पिछले वर्ष मार्च में लता जी ने फिल्म में गाना गाने का आश्वासन दिया था''. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, ''कश्मीर फाइल्स में कोई गाना नहीं है. यह बहुत दुख की बात है. यह एक अच्छी फिल्म है लेकिन यह उन लोगों के लिए ट्रिब्यूट है जिनका जेनोसाइट हुआ है. मैंने एक गाना कश्मीरी गायक से रिकॉर्ड करवाया है. हम चाहते थे कि वह गाना लता दीदी गाएं. उन्होंने फिल्मों में गाना रिकॉर्ड करना बंद कर दिया था. हमने उनसे निवेदन किया था.''
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह भी कहा, ''वह पल्लवी जोशी के बहुत करीब थीं. उन्होंने हमारी फिल्म में गाना गाना स्वीकार किया था. कश्मीर उनके दिल के बहुत करीब था. उन्होंने कहा था कि जब करोना महामारी कम होगी. तब वह गाना गाएंगी. उन्हें स्टूडियो में जाने की इजाजत नहीं थी. हमें उनके साथ यह गाना रिकॉर्ड करना था लेकिन अब उनके साथ काम करने का सपना, सपना ही रहेगा.''
हालांकि लता मंगेशकर ने वादी ए कश्मीर के लिए कई गाने गाए हैं. इनमें 'जंगली', 'कश्मीर की कली' फिल्म के गाने शामिल हैं.
1942 ए लव स्टोरी का गाना "कुछ ना कहो", फिल्म सिलसिले का "देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए", फिल्म बेमिसाल का "कितनी खूबसूरत यह तस्वीर है यह कश्मीर है" जैसे गाने हमेशा वादी में गूंजते रहेंगे.
Video: