)
नई दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज मुंबई (Mumbai) में इंतेकाल कर गईं. इस सानहे पर करकज़ी हकूमत ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक (Two Day National Mourning) घोषित किया है. इस दौरान मंगेशकर की याद में देश का तिरंगा झंडा लता आधा झुका रहेगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के इंतेकाल पर दो दिन दिन के राष्ट्रीय शोक (National Mourning) का ऐलान किया गया है. 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा, इस दौरान देश भर में तिरंगा झंडा झुका रहेगा.
वहीं, वज़ीरे आज़म मोदी ने लता मंगेशकर के इंतेकाल पर गम का इज़हार किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, 'मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है. उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी. लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है. उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की. ओम् शांति.'
गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली. ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुताबिक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इंतेकाल मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ. निधन के वक्त उनकी उम्र करीब 92 साल थी.
इससे पहले लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बीते 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एडमिट हुई थीं. कुछ दिनों के लिए लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. तबीयत में सुधार के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था. लता मंगेशकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है.
Zee Salaam Live TV: