)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में असेंबली चुनावों से पहले ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. अब खबर आ रही है उनकी पार्टी के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्षमी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे बंगाल सरकार में खेल मंत्री थे. हालांकि अभी भी वो TMC से विधायक हैं.
खबरों के मुताबिक रतन शुक्ला सियासत से दूर जाना चाहते हैं. साल 2016 में उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी TMC की सदस्यता ली थी और हावड़ा उत्तर सीट से असेंबली चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने भाजपा की रूपा गांगुली को हराकर जीत हासिल की थी. जिसके बाद उन्हें ममता सरकार में खेल मंत्री का ओहदा दिया गया था.
Zee Salaam LIVE TV