)
नई दिल्ली : आलमी वबा बन चुके कोरोना के चलते हिंदुस्तान लॉक डाउन है. कोरोना वायरस के चलते फेस्टिवल पर भी असर पड़ा है. मंदिर हो या मस्जिद गिरिजाघर को गुरूद्वारा सभी आम लोगों के लिए बंद हैं. इसी सिम्त में मुस्लिम समुदाय के शबे बारात को लेकर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने पैगाम दिया है । जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन है । इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि एहतियात बरतें, वो अपने घरों से बाहर न निकलें और घर पर रहकर ही इबादत करें . अपनी और अपने कुनबे की सिक्योरिटी की दुआ करें । हिंदुस्तान का हर शहरी नियमों का पालन करे और बदसलूकी करने से बचे जिससे कोविड-19 से निपटने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों पर फर्क पड़ता हो.
उन्होंने ये भी कहा है कि वो सभी मज़हबी लीडरान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और पैरेंट्स से अपील करते हैं कि वो युवाओं को इस दौरान भीड़ जमा ना करने दें।इस संजीदा वक्त में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो. दिल्ली पुलिस आम आवाम की भलाई के लिए किसी भी नियम को टूटने पर जीरो टॉलरेंस के साथ पूरी तरह से लॉकडाउन को बनाए रखने के लिए बड़े बंदोबस्त करेगी.
आपको बता दें कि हिंदुस्तान में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है । ऐसे में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत अहम है।कोरोना वायरस से अमेरिका जैसा पॉवरफुल मुल्क भी बेबस दिखाई दे रहा है.
Watch Zee Salaam Live TV