)
हर घर जल योजना के लिए बड़ा ऐलान
Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2022 पेश करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार की हर घर जल योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. वित्त मंत्री ने कहा, "योजना के तहत, 8.7 करोड़ घरों को पहले ही कवर किया जा चुका है, जिनमें से 5.5 करोड़ परिवारों को केवल दो साल में कवर किया गया है.'
Union Budget 2022 Live Update: 'वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर से होने वाली किसी भी आय पर 30% की दर से टैक्स लगाया जाएगा': केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला
Union Budget 2022 Live Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने का एलान किया है. वित्त मंत्री के मुताबिकस, ये डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नॉलॉजी पर आधारित होगी.
Union Budget 2022 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा, 'भुगतान में देरी को कम करने के लिए एक ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी और इसका उपयोग सभी केंद्रीय मंत्रालय करेंगे.'
Union Budget 2022 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा, 'केंद्रीय बजट में 2022-23 के लिए 7.5 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है. 2022-23 मे यह व्यय जीडीपी का 2.9 प्रतिशत होगा.'
Union Budget 2022 Live Update: कॉपोरेटिव सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा :केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घरों के निर्माण का हदफ
Union Budget 2022 Live Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि साल 2022-23 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी
Union Budget 2022 Live Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा लाभों में मदद करने और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10% से बढ़ाकर 14% की जाएगी.
Union Budget 2022 Live Update: महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी हुकूमत ने लाभ प्रदान करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है.
Union Budget 2022 Live Update: ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी, आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Union Budget 2022 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) सेक्टर में युवाओं को रोजगार देने की अपार संभावनाएं हैं. सभी हितधारकों के साथ एक एवीजीसी प्रमोशन टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, ये हमारे बाजार और वैश्विक मांग के लिए घरेलू क्षमता का निर्माण करेगी.
Union Budget 2022 Live: खेती-किसानी को लेकर वित्त मंत्री की अहम घोषणाएं
किसानों को डिजिटल और हाईटेक सेवाएं फराहम करने के लिए पीपीपी मॉडल में योजना की शुरुआत होगी.
जीरो बजट खेती और प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि, मूल्य संवर्धन और प्रबंधन पर ज़ोर दिया जाएगा.
Rail Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी. रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इसकी वजह से मकामी उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना भी शुरू की जाएगी.
Union Budget 2022 Live: वित्त मंत्री ने कहा कि देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए हम 100 सालों का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे. वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के साथ एनडीए सरकार के आर्थिक सुधारों को भी गिनाया.
Union Budget 2022 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा.
नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण #Budget2022 pic.twitter.com/KtN7jvF9fW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2022
Union Budget 2022 Live: आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण pic.twitter.com/1ZuEUsfNMd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2022
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले बजट में सार्वजनिक निवेश के हमारे प्रावधान के साथ, यह बजट और अधिक प्रभावी परिणाम देना जारी रखेगा, जिससे युवा किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और गरीबों को लाभ होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.
Union Budget 2022 Live: हाइवे पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस बजट में 25 साल का ब्लू प्रिंट है. निजी निवेश को बढ़ावा देना लक्ष्य है.
वित्त मंत्री: 25,000 km तक बढ़ेगी नेशनल हाईवे की लंबाई
वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नैशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 km तक बढ़ाया जाएगा. पहाड़ी इलाकों के पर्वतमाला रोड को PPP मोड्स पर लाया जाएगा.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि आर्थिक व्यवस्था ठीक हो, लोगों की माली हालत को दुरुस्त करने, युवाओं को रोज़गार दिलाने के लिए सरकार प्रबंध करे. सरकार को कॉर्पोरेट सेक्टर से इतर आम जनता के बारे में सोचना चाहिए. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक हमारी आर्थिक वृद्धि घट रही है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कि अगले 3 सालों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी. अगले 3 सालों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मौजूदा साल में भारत की माली ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है.
मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण #Budget2022 pic.twitter.com/VLkvxHCDAY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2022
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हम प्राइवेट इन्वेस्ट को बढ़ावा देना चाहते हैं. हम गरीब लोगों की ताकत को बढ़ाना चाहते हैं. हमारा बजट एक ऐसी बुनियाद रखना चाहता है, जो देश की माली सूरते हाल मजबूती दे सके.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू हो गया है. उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत अपनी तरक्की के सफर को जारी रखेगा.
India's growth is estimated to be at 9.27%: Finance Minister Nirmala Sitharaman in Parliament #UnionBudget2022 pic.twitter.com/cEAVjz1vY0
— ANI (@ANI) February 1, 2022
कैबिनेट ने बजट 2022 को ऑफिशियल तौर पर मंज़ूरी मिल चुकी है. इसके बाद कैबिनेट की मीटिंग भी खत्म हो गई. वहीं पीएम मोदी भी संसद भवन पहुंच चुके हैं.
Union Cabinet approves the #Budget2022; the meeting underway at the Parliament has now concluded. Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Budget shortly. pic.twitter.com/jpHptTfhz0
— ANI (@ANI) February 1, 2022
Union Budget 2022 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की.
कैबिनेट की बैठक शुरू
संसद में बजट पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. बैठक से पहले PM नरेंद्र मोदी भी संसद भवन पहुंच गए हैं.
साथ ही यह भी बता दें कि निर्मला सीतारमण दूसरी ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने ने देश का बजट पेश किया. इससे पहले इंदिरा गांधी ने 1970 में वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया था. वो पहली महिला थीं जिन्होंने देश का बजट पेश किया था.
वित्त मंत्री जो केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी, वह पेपरलेस होगा. संसद में बजट के पेश होने के बाद यह मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा. यह ऐप बाइलिंगुअल है. यानी बजट से जुड़ी जानकारी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दस्तियाब होगी.
देखिए Budget 2022: