Live Now

Gujarat Election 2022 Live: गुजरात में 5 बजे तक का वोटिंग फीसद 56.88 रहा

Gujarat Election 2022 first phase live update: गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर जारी वोटिंग के पल-पल के अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग में बने रहे. बाकी खबरों के लिए zeesalaam.in पर विजिट करें.

Gujarat Election 2022 Live: गुजरात में 5 बजे तक का वोटिंग फीसद 56.88 रहा
01 December 2022 06:34 PM (IST)

गुजरात में आज पहले फेज का चुनाव था. जानकारी के मुताबिक 5 बजे तक वोटिंग...

गुजरात में आज पहले फेज का चुनाव था. जानकारी के मुताबिक 5 बजे तक वोटिंग परसेंटेज 56.8 फीसद रहा.

01 December 2022 03:52 PM (IST)

Gujarat Election: PM मोदी कर रहे मेहनत...

Gujarat Election: PM मोदी कर रहे मेहनत

गुजरात में फेज टू इलेक्शन के लिए PM मोदी मेहनत कर रहे हैं. वह इस वक्त कलोल में रोड शो कर रहे हैं.

01 December 2022 03:12 PM (IST)

गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर वोटिंग जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर दो...

गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर वोटिंग जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर दो बजे तक 39.41 फीसद वोट डाले गए हैं.

01 December 2022 01:41 PM (IST)

Gujarat Assembly Election Update: राज्य में दोपहर 1 बजे तक 34.65% फीसद वोटिंग...

Gujarat Assembly Election Update: राज्य में दोपहर 1 बजे तक 34.65% फीसद वोटिंग हो गई है. 

01 December 2022 01:41 PM (IST)

चुनाव की वजह से शादी के समय में किया बदलाव...

चुनाव की वजह से शादी के समय में किया बदलाव
प्रफुल्लभाई मोरे नाम का एक व्यक्ति जिसकी आज शादी है, पोलिंग बूथ पर दूल्हे के लिबास में पहुंचा. प्रफुल्लभाई ने कहा,"मैं सभी से वोट डालने की गुज़ारिश करता हूं. आपको इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए. मेरी शादी सुबह के लिए तय थी लेकिन मैंने इसे शाम में तयकर लिया." प्रफुल्लभाई ने बताया उन्हें शादी के लिए महाराष्ट्र जाना होगा. 

01 December 2022 11:17 AM (IST)

10 बजे तक हुई 5.10% फीसद वोटिंग...

10 बजे तक हुई 5.10% फीसद वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. पुरअम्न तरीके से सभी जगहों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 5.10 फीसद वोटिंग हो चुकी है. 

01 December 2022 11:17 AM (IST)

11 बजे तक 18.95 फीसद से ज्यादा हुई वोटिंग...

11 बजे तक 18.95 फीसद से ज्यादा हुई वोटिंग
10 बजे के बाद वोटिंग में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है. ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे 18.95 फीसद से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. 

01 December 2022 11:03 AM (IST)

विंटेज कार से वोट डालने पहुंचे शाही परिवार के मेंबर...

विंटेज कार से वोट डालने पहुंचे शाही परिवार के मेंबर
Gujarat Election Update: राजकोट शाही परिवार के सदस्यों मांधातासिंह जडेज ठाकोर साहब और कादंबरी देवी विंटेज कार से वोट डालने पहुंचे. 

01 December 2022 11:02 AM (IST)

9 बजे तक हुई 4.92 फीसद वोटिंग...

9 बजे तक हुई 4.92 फीसद वोटिंग
Gujarat Election Update: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. चुनाव कमिशन की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे 4.92 फीसद वोटिंग हुई है. 

01 December 2022 10:44 AM (IST)

Gujarat Election Update: राज्य में चल रही पहले फेज की वोटिंग के बीच सीनियर...

Gujarat Election Update: राज्य में चल रही पहले फेज की वोटिंग के बीच सीनियर सिटीजंस ने भरूच के एक वोटिंग सेंटर पर अपना वोट डाला.

01 December 2022 10:39 AM (IST)

Gujarat Election Update: क्रिकेट रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी व भाजपा...

Gujarat Election Update: क्रिकेट रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी व भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने राजकोट में अपना वोट डाला. 

01 December 2022 10:11 AM (IST)

जडेजा ने शेयर किया बाला साहेब ठाकरे का वीडियो...

जडेजा ने शेयर किया बाला साहेब ठाकरे का वीडियो

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा चुनावी मैदान में हैं, उनकी किस्मत आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी, लेकिन उससे पहले जडेजा ने एक बाला साहेब ठाकरे का एक वीडियो शेयर किया है. डिटेल में जानने के लिए क्लिक करें.

01 December 2022 09:44 AM (IST)

राहुल गांधी की अपील...

राहुल गांधी की अपील
गुजरात में चल रही पहली चरण के लिए वोटिंग के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा,"गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें. रोज़गार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए, किसानों की कर्ज़ा माफी के लिए, गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी तादाद में वोट करें और लोकतंत्र के इस त्योहार को कामयाब बनाएं."

01 December 2022 08:28 AM (IST)

100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल ने आज उमरगाम में वोटिंग के पहले फेज में अपना...

100 वर्षीय कामुबेन लालाभाई पटेल ने आज उमरगाम में वोटिंग के पहले फेज में अपना वोट डाला.

01 December 2022 08:22 AM (IST)

Gujarat Election Update: क्रिकेटर रविंद्र जडेजी की पत्नी वोट डालने के लिए...

Gujarat Election Update: क्रिकेटर रविंद्र जडेजी की पत्नी वोट डालने के लिए पहुंची, यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी ननद (कांग्रेस नेता) से जुड़े एक सवाल पर कहा कि कोई मुश्किल नहीं है. एक ही परिवार में अलग-अलग नजरिये के लोग हो सकते हैं. मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम तरक्की पर ध्यान देंगे और इस बार भी भाजपा अच्छे मार्जन से जीतेगी.

01 December 2022 08:21 AM (IST)

Gujarat Election Update: भरूच में अंकलेश्वर असेंबली सीट के पिरामन स्कूल में...

Gujarat Election Update: भरूच में अंकलेश्वर असेंबली सीट के पिरामन स्कूल में बने वोटिंग सेंटर पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग.

01 December 2022 08:13 AM (IST)

Gujarat Election Update: मध्य प्रदेश के गवर्नर मंगुभाई पटेल और उनकी पत्नी ने...

Gujarat Election Update: मध्य प्रदेश के गवर्नर मंगुभाई पटेल और उनकी पत्नी ने के पहले चरण में नवसारी के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला.

01 December 2022 08:07 AM (IST)

Gujarat Election Update: गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी वोट...

Gujarat Election Update: गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी वोट डालने के लिए सूरत के पोलिंग बूथ पहुंचे.

01 December 2022 07:56 AM (IST)

PM Modi On Gujarat Election:...

PM Modi On Gujarat Election:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा,"आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करता हूं."

01 December 2022 07:17 AM (IST)

Saurashtra-Kutch 2017 Results:...

Saurashtra-Kutch 2017 Results:
गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र की 54 सीटें बहुत अहम हैं. क्योंकि पिछले चुनावों में कांग्रेस ने यहां भाजपा से कई सीटें छीनी थीं. डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करे

01 December 2022 07:05 AM (IST)

भाजपा नेता पर हमला:...

भाजपा नेता पर हमला:
पहले चरण की वोटिंस शुरू होने से पहले बड़ी खबर आ रही है कि नवसारी में भाजपा उम्मीदवार पीयूष पटेल पर हमला हुआ है. जख्मी भाजपा नेता को अस्तपाल में दाखिल कराया गया है. जानकारी के मुताबिकहमला तब कि गया जब भाजपा उम्मीदवार अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. इस बारे में और जानकारी का इंतेजार किया जा रहा है. 

खबर डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

01 December 2022 06:47 AM (IST)

Gujarat Election: पहले चरण के बड़े चेहरे...

Gujarat Election: पहले चरण के बड़े चेहरे
➤ AAP का सीएम चेहरा इसुदान गढ़वी
➤ पहले चरण में अहम उम्मीदवारों की बात करें तो 
➤ जमानगर उत्तर से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, 
➤ सूरत की दो अलग-अलग सीटों से भाजपा विधायक हर्ष सांघवी और पुरनेश मोदी
➤ भावनगर ग्रामीण से पांच बार के विधायक पुरुषोत्तम सोलंकी 

इनके अलावा कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायकों जैसे ललित कागठरे, ललित वसोया, रुतविक मकवाना और मोहम्मद जावेद पीरजादा की किस्मत भी पहले चरण में ही ईवीएम में बंद हो जाएगी. सात बार के विधायक और आदिवासी नेता छोटू बसावा भरुच के झागडिया से किस्मत आजमा रहे हैं,

01 December 2022 06:43 AM (IST)

AAP के सीएम उम्मीदवार की किस्मत का फैसला...

AAP के सीएम उम्मीदवार की किस्मत का फैसला
आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी की किस्मत भी आज ही आज़माए जानी है. द्वारका जिले की खम्भालिया सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत के कतारगाम सीट से प्रत्याशी हैं.

01 December 2022 06:38 AM (IST)

89 सीटों पर वोटिंग तो 88 पर क्यों लड़ रही AAP...

89 सीटों पर वोटिंग तो 88 पर क्यों लड़ रही AAP
भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं. गुजरात की सियासत में पहली बार एंट्री लेने वाली ‘आप’ के उम्मीदवार पहले चरण में 88 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि, ‘आप’ ने पहले चरण में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन सूरत पूर्व विधानसभा सीट से उसके प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिसकी वजह से इस चरण में उसके 88 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author