Live Now

India Pakistan War News Live: भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें अब तक कितने ड्रोन हमले किए नाकाम

India Pakistan War News Live: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के एक एयरपोर्ट और जम्मू रेलवे स्टेशन पर हमला किया है. एक के बाद एक कई धमाके के आवाज सुने गए हैं. इस हमले में कोई हताहत की खबर नहीं है. वहीं, भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत-पाकिस्तान तनाव और हर ताज़ा अपडेट के लिए ज़ी सलाम से जुड़े रहें.

India Pakistan War News Live: भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानें अब तक कितने ड्रोन हमले किए नाकाम
09 May 2025 11:44 PM (IST)

धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने पर भारत ने की पाकिस्तान की आलोचना...

धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने पर भारत ने की पाकिस्तान की आलोचना
पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय क्षेत्र में भारी मोर्टार गोलाबारी के बीच भारत ने शुक्रवार को धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की और इसे "एक नया निम्न स्तर" करार दिया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, "हमने देखा है कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारों, चर्चों और मंदिरों सहित विशेष डिजाइन वाले पूजा स्थलों को निशाना बनाया और उन पर गोलाबारी की। यह पाकिस्तान के लिए भी एक नया निचला स्तर है."

 

09 May 2025 11:29 PM (IST)

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बौखलाए पाकिस्तान पिछले दो दिनों से नापाक हरकत कर रहा...

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बौखलाए पाकिस्तान पिछले दो दिनों से नापाक हरकत कर रहा है और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और पंजाब में लगातार कायराना ड्रोन हमले किए हैं, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया है. अब तक सेना ने 26 शहरों में ड्रोन अटैक को नाकाम कर दिया है.

09 May 2025 10:35 PM (IST)

ड्रोन हमले में तीन लोग जख्मी...

ड्रोन हमले में तीन लोग जख्मी
पंजाब: पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए एक परिवार के बारे में डॉ. कमल बागी ने बताया, "ड्रोन-बम की वजह से 3 लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है, वह बुरी तरह जल गई है. बाकी 2 लोग कम जले हैं. हमने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया है। वे एक ही परिवार के हैं..."

 

09 May 2025 10:31 PM (IST)

India Attack on Pakistan: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना को अब...

India Attack on Pakistan: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना को अब भारतीय जवानों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है और पाकिस्तान में कुछ जगहों पर हमले शुरू कर दिए हैं.

 

09 May 2025 10:30 PM (IST)

गुजरात के कच्छ में ब्लैकआउट...

गुजरात के कच्छ में ब्लैकआउट
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कई जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. इस बीच, गुजरात के कच्छ के डीएम ने एक बयान जारी कर कहा कि अगले आदेश तक पूरे कच्छ में ब्लैकआउट रहेगा.

09 May 2025 10:25 PM (IST)

ड्रोन हमले में तीन लोग घायल- फिरोजपुर एसएसपी...

ड्रोन हमले में तीन लोग घायल- फिरोजपुर एसएसपी
पंजाब-पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल हुए एक परिवार के बारे में एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, "हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. उनके शरीर पर जलने के निशान हैं. डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है..."

 

09 May 2025 10:23 PM (IST)

हमले में घायल हुए लोग...

हमले में घायल हुए लोग
पाकिस्तान की फौज ने फिर नापाक हरकत की है. पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें कई बेगुनाह लोग घायल हो गए. लोगों के शरीर पर जलने के गंभीर जख्म आए हैं. हमला इतना अचानक हुआ कि लोग कुछ समझ भी नहीं पाए. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन ने कई जगह बम गिराए जिससे घर और खेतों को भी नुकसान पहुंचा. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

09 May 2025 10:18 PM (IST)

हमले में जली दुकान...

हमले में जली दुकान
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव में कल रात पाकिस्तान ने भीषण गोलाबारी की. इस हमले में कई घर और दुकानें जलकर खाक हो गईं और भारी नुकसान हुआ. स्थानीय लोग दहशत में हैं। भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

09 May 2025 10:16 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर: सांबा में भारी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गई...

जम्मू-कश्मीर: सांबा में भारी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गई

09 May 2025 10:15 PM (IST)

भारत ने किया पाकिस्तान का विरोध...

भारत ने किया पाकिस्तान का विरोध
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा पाकिस्तान को प्रस्तावित 1.3 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज पर मतदान से खुद को दूर रखा है. भारत ने इसके पीछे इस्लामाबाद के 'वित्तीय सहायता के उपयोग में खराब रिकॉर्ड' को कारण बताया है.

09 May 2025 09:49 PM (IST)

श्रीनगर में एक के बाद एक कई बड़े धमाके ...

श्रीनगर में एक के बाद एक कई बड़े धमाके 

भारत ने जब से पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हवाई हमले किए हैं. इससे पाकिस्तान बौखला गया है और भारत पर दूसरे दिन भी हमले करना जारी रखा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने श्रीनगर में एक के बाद एक कई बड़े धमाके हुए हैं.

09 May 2025 09:11 PM (IST)

Live Blog data

09 May 2025 09:08 PM (IST)

शाम ढलते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर इलाके के गाँव पर दागे...

शाम ढलते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर इलाके के गाँव पर दागे मोर्टार; सीमा पर तनाव  
पुंछ: शुक्रवार को शाम ढलते ही पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी फिर से शुरू कर दी है, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है. इस बीच, पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों और तोपखाने से गोलाबारी की. भारतीय सेना भी जवाब दे रही है.
भारत के पश्चिमी मोर्चे पर एक बड़ी झड़प में, पाकिस्तानी सेना ने 7 और 8 मई की रात को भारतीय सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए कई हवाई क्षेत्र का उल्लंघन और ड्रोन घुसपैठ की थी. 

शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, कर्नल सोफिया कुरैशी ने खुलासा किया कि 36 स्थानों पर 300 से 400 ड्रोन तैनात किए गए थे, जिनमें से कई को भारतीय सेना ने गतिज और गैर-गतिज दोनों तरीकों का उपयोग करके मार गिराया.

09 May 2025 08:53 PM (IST)

धमाकों से दहल उठा पठानकोट...

धमाकों से दहल उठा पठानकोट

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने आज भी भारत पर हमला किया है. इस हमले में कोई हताहत की खबर नहीं है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि पठानकोट में लगातार एक के बाद 10 धमाके हुए हैं. 

09 May 2025 08:52 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के सीएम ने की ये अपील...

जम्मू-कश्मीर के सीएम ने की ये अपील
हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से घर में रहने की अपील की है. सीए ने कहा, "जम्मू और उसके आस-पास के सभी लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या किसी ऐसे नजदीकी स्थान पर रहें जहां आप अगले कुछ घंटों तक आराम से रह सकें. अफवाहों पर ध्यान न दें, बेबुनियाद या असत्यापित कहानियां न फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे."

09 May 2025 08:22 PM (IST)

पाकिस्तान ने किया ड्रोन अटैक...

पाकिस्तान ने किया ड्रोन अटैक
पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए भारत पर ड्रोन अटैक किया है. यह अटैक जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में हमला किया था. इसके साथ ही राजस्थान के कई बॉर्डर इलाकों पर भी ड्रोन अटैक किया है, जिसे भारतीय फौज ने नाकाम कर दिया है.

09 May 2025 08:22 PM (IST)

पाकिस्तानी फौज एक बार फिर नापाक हरकत कर रही है. इस बार जम्मू-कश्मीर के...

पाकिस्तानी फौज एक बार फिर नापाक हरकत कर रही है. इस बार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में भीषण गोलीबारी की जा रही है. शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर भारी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मोर्टार और ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है. भारतीय सेना भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. फिलहाल सीमा पर हाई अलर्ट है और सेना की निगरानी बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान लगातार सीज़फायर उल्लंघन कर तनाव बढ़ा रहा है.

 

09 May 2025 06:04 PM (IST)

पाकिस्तान एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए जम्मू-कश्मीर के उरी जिले में भारी...

पाकिस्तान एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए जम्मू-कश्मीर के उरी जिले में भारी गोलीबारी कर रहा है. इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं भारत भी इस नापाक हरकत का कड़ा जवाब दे रहा है.

 

09 May 2025 06:02 PM (IST)

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और...

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं. भारतीय सशस्त्र बलों ने आनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया. पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों का पाकिस्तान द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट का उदाहरण है."

 

09 May 2025 05:54 PM (IST)

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, 8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने...

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सेना पर भारतीय वायुक्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की. अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया। भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया."

09 May 2025 05:52 PM (IST)

पाकिस्तान को उठाना बड़ा भारी नुकसान...

पाकिस्तान को उठाना बड़ा भारी नुकसान
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, "पाकिस्तानी हमले के जवाब में चार पाकिस्तानी वायु रक्षा स्थलों पर सशस्त्र ड्रोन दागे गए. इनमें से एक ड्रोन एडी रडार को नष्ट करने में सक्षम था. पाकिस्तान ने भारी कैलिबर वाली तोपों और सशस्त्र ड्रोनों का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पर भी गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप कुछ भारतीय सेना के जवान हताहत हुए और घायल हुए. भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा."

 

09 May 2025 05:49 PM (IST)

नागरिक विमानों को बनाया ढाल...

नागरिक विमानों को बनाया ढाल
कर्नल सोफिया ने कहा, "भारत ने 4 काउंटर ड्रोन लॉन्च किए. पाकिस्तान अपने नागरिक विमानों को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. पाकिस्तान ने हमले के दौरान कराची से लाहौर की फ्लाइट को चालू रखा. पाकिस्तान ने हमले के दौरान दम्मम से लाहौर की फ्लाइट उतारी. भारत ने नागरिक विमान को कोई नुकसान नहीं होने दिया."

 

 

09 May 2025 05:45 PM (IST)

तुर्कीए के ड्रोन से भारत पर हमला...

तुर्कीए के ड्रोन से भारत पर हमला
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान ने 400 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे. विदेश मंत्रालय के सचिव ने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने इस हमले में तुर्कीए से खरीदे गए ड्रोन का इस्तेमाल किया. इन हमलों का भारत ने भी करारा जवाब दिया और कई पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल को सीमा पर ही मार गिराया. जम्मू-कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारत ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर कड़ा ऐतराज जताया है और कहा है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

 

09 May 2025 05:45 PM (IST)

तुर्कीए के ड्रोन से पाकिस्तान ने भारत पर किया था हमला...

तुर्कीए के ड्रोन से पाकिस्तान ने भारत पर किया था हमला
विदेश मंत्रालय की तरफ से शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में नई जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने एलओसी पर भारी गोलीबारी की है. घुसपैठ की कोशिश की गई. तंगधार, उरी और उधरपुर में भारी गोलीबारी हुई है. पाकिस्तान की गोलीबारी से नुकसान हुआ है. तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने बहुत संयम दिखाया है. पाकिस्तान ने तुर्किए में बने ड्रोन से हमले किए हैं.

09 May 2025 05:05 PM (IST)

पाकिस्तान से नफरत करना चाहते हैं ये मुस्लिम मंत्री...

पाकिस्तान से नफरत करना चाहते हैं ये मुस्लिम मंत्री
भारत-पाकिस्तान वॉर: कर्नाटक के मंत्री बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने कहा, "मैं देश के लिए खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार हूं. अगर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इजाजत दें तो मैं आत्मघाती हमलावर के तौर पर पाकिस्तान चला जाऊंगा. हमारा (भारतीय मुसलमानों का) पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है, हम उससे नफरत करते हैं."

09 May 2025 04:26 PM (IST)

500 ड्रोन से अटैक...

500 ड्रोन से अटैक
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सेना के जराए के मुताबिक 8 मई को रात 8 बजे से 11:30 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 24 शहरों पर एक साथ 500 ड्रोन से हमला किया, लेकिन भारत ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

09 May 2025 02:21 PM (IST)

पुंछ में हुआ भारी नुकसान: उमर अब्दुल्लाह...

पुंछ में हुआ भारी नुकसान: उमर अब्दुल्लाह

पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "पुंछ में भारी नुकसान हुआ है. पुंछ में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं और सबसे ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मैं कुछ समय पहले जम्मू के अस्पताल में था और वहां भर्ती सभी घायल पुंछ से हैं... पुंछ में स्थिति गंभीर है. उपमुख्यमंत्री पुंछ पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, अगर वे वहां पहुंचते हैं तो वहां के लोगों से मिलेंगे."

09 May 2025 01:00 PM (IST)

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में एक...

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में एक प्रोजेक्टाइल जैसी चीज मिली है. सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर पहुंच गई है ताकि वस्तु की प्रकृति का पता लगाया जा सके. जैसलमेर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) प्रेमदान ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि यह बम या उसका कोई हिस्सा हो सकता है. इसलिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है."

09 May 2025 11:45 AM (IST)

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों...

पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है. अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के बाद उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर राज्य को सभी अस्पतालों में 12 हजार बेड चिह्नित करने और सभी आईसीयू व वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश दिए हैं.

09 May 2025 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को संभावित हमले की हवाई चेतावनी जारी की, जिसके...

चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को संभावित हमले की हवाई चेतावनी जारी की, जिसके बाद सायरन बजाए गए. डीसी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "एयरफोर्स स्टेशन से मिली हवाई चेतावनी के मद्देनजर यह एहतियाती कदम है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें, अपने घरों के अंदर रहें और आधिकारिक स्रोतों से आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें."

09 May 2025 10:00 AM (IST)

पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया गया है। सीमा पार से...

पाकिस्तान ने उरी सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया गया है। सीमा पार से लगमा गांव में गिरे एक बम ने दुकान को तबाह कर दिया है.

09 May 2025 08:59 AM (IST)

भारतीय सेना ने कहा कि भारतीय सेना ने 8 और 9 मई की बीच रात को पश्चिमी सीमा और...

भारतीय सेना ने कहा कि भारतीय सेना ने 8 और 9 मई की बीच रात को पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के जरिए किए गए कई ड्रोन हमलों और सीजफायर उल्लंघनों को सफलतापूर्वक विफल किया और मुंहतोड़ जवाब दिया है. इस बात की जानकारी सेना ने खुद दी है.

09 May 2025 08:44 AM (IST)

श्रीनगर पुलिस ने कहा कि उसने शांति और पब्लिक ऑर्डर को नुकसान पहुंचाने वाली...

श्रीनगर पुलिस ने कहा कि उसने शांति और पब्लिक ऑर्डर को नुकसान पहुंचाने वाली ऑनलाइन उकसावे और झूठी सूचनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है.

09 May 2025 08:18 AM (IST)

उरी में सीमा पार से गोलाबारी में एक महिला की मौत, एक अन्य घायल

उरी में सीमा पार से गोलाबारी में एक महिला की मौत, एक अन्य घायल

09 May 2025 08:13 AM (IST)

पाकिस्तान के 50 ड्रोन तबाह...

पाकिस्तान के 50 ड्रोन तबाह

भारतीय सेना ने बुधवार लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) पर बड़े पैमाने पर ड्रोन-रोधी अभियान के दौरान 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, सूत्रों ने एएनआई को इसकी पुष्टि की.

09 May 2025 07:51 AM (IST)

भारत-पाकिस्तान वॉर के तहत पंजाब का बड़ा फैसला...

भारत-पाकिस्तान वॉर के तहत पंजाब का बड़ा फैसला

बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करने वाले पंजाब ने सभी एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को बंद करने और एग्जाम को रद्द करने का आदेश दिया है.

09 May 2025 07:49 AM (IST)

पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो...

पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन देकर संघर्ष शुरू किया और भारत एक विकटिम है.

09 May 2025 07:01 AM (IST)

राजनाथ सिंह करेंगे रिव्यू मीटिंग...

राजनाथ सिंह करेंगे रिव्यू मीटिंग

India Pakistan War Live: पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव है. पाकिस्तानी हमलों का जवाब देते हुए भारतीय सेना उसके कई इलाकों में बड़ी कार्रवाई की. इस जंग कोलेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अहम रिव्यू मीटिंग करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, सेना के जिम्मेदार अधिकारी लगातार केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के संपर्क में हैं. इसके अलावा भारी तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू का दौरा करेंगे.  

09 May 2025 06:44 AM (IST)

पाकिस्तान की फायरिंग गाड़ियां क्षतिग्रस्त...

पाकिस्तान की फायरिंग गाड़ियां क्षतिग्रस्त

India Pakistan War Live: पाकिस्तानी सेना के जरिये संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें कई कारें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. मौके पर गोलियां और नुकीले हथियार अभी भी देखे जा सकते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के हमले का हमारी सेना मुहंतोड़ जवाब दे रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जरिये हमले के लिए भेजे गए ड्रोन को नाकाम कर दिया है, इसके लिए सेना पर गर्व है. 

09 May 2025 06:33 AM (IST)

मोर्टार हमले का सेना दे रही मुहंतोड़ जवाब...

मोर्टार हमले का सेना दे रही मुहंतोड़ जवाब

India Pakistan War Live: जम्मू में पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. वह लगातार सिविलियंस पर मोर्टार दाग रहा है. हालांकि भारती सेना के जाबांज जवान की पूरी बहादुरी के साथ पाकिस्तान के हमले का मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं.

09 May 2025 06:14 AM (IST)

BSF ने सांबा में घुसपैठ को किया नाकाम...

BSF ने सांबा में घुसपैठ को किया नाकाम

India Pakistan War Live: जम्मू कश्मीर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. BSF के जरिये जारी सूचना के मुताबिक, आज देर रात में बीएसएफ जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

09 May 2025 06:06 AM (IST)

सुखोचक में भी ब्लैकऑउट, बाहर निकलने के आदेश ...

सुखोचक में भी ब्लैकऑउट, बाहर निकलने के आदेश 

India Pakistan War Live: पाकिस्तान में सुखोचक इलाके को खाली कराया गया है. भारतीय सेना के जवाबी हमलों के बीच यहां पर लगातार सायरन की आवाज सुनी जा सकती है. सुखोचक से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और यहां पर ब्लैकऑउट किया गया है.

09 May 2025 05:57 AM (IST)

पाकिस्तान ने ही किया था हमला...

'पाकिस्तान ने ही किया था हमला'

India Pakistan War Live:  भारत के सीमावर्ती राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को रोकने पर रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल बख्शी का बड़ा सामने आया है. उन्होंने कहा, "इससे साबित होता है कि यह एक पाकिस्तानी हमला था. यह भी साबित हो गया है कि पाकिस्तान चीनी-आधारित मिसाइल प्रणाली का इस्तेमाल कर रहा है." उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर बात यह है कि पाकिस्तान आक्रामक है और हमारे हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश कर रहा है और अब वह हमले करना चाहता है. S400 एक बहुत ही प्रभावी वायु रक्षा प्रणाली है."

09 May 2025 05:46 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में लगातार सायरन की गंजू...

जम्मू कश्मीर में लगातार सायरन की गंजू

India Pakistan War Live: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है जिसका भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है. पूरे जम्म कूश्मीर में सायरन की आवाज सुनाई पड़ रही है. मीडिया खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है. सुरक्षा के लिहाज से पूरे जम्मू कश्मीर में ब्लैकऑउट किया गया है. 

09 May 2025 05:41 AM (IST)

पाकिस्तान की साइबर अटैकी साजिश नाकाम!...

पाकिस्तान की साइबर अटैकी साजिश नाकाम!

India Pakistan War Live: जंग के मैदान में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब साइबर अटैक की साजिश कर रहा है. पाकिस्तानी हैकरों ने Dance of Hillary वीडियो के जरिये साइबर अटैक करने की कोसिश की गई. 

09 May 2025 05:41 AM (IST)

4 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ढेर...

4 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ढेर

India Pakistan War Live: भारत के सात युद्ध में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. भारतीय सेना ने हमले में अब तक दो F-16 और JF-17 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है.  

09 May 2025 05:22 AM (IST)

पाकिस्तान के खिलाफ ब्लोचों ने खोला मोर्चा...

पाकिस्तान के खिलाफ ब्लोचों ने खोला मोर्चा

India Pakistan War Live: पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद ब्लोचिस्तान में भी लोगों ने विद्रोह कर दिया है. इससे पहले पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों ने जेल के बाहर जमकर बवाव किया.

09 May 2025 05:09 AM (IST)

रावलकोट में इमरजेंसी, इलाके में अलर्ट ...

रावलकोट में इमरजेंसी, इलाके में अलर्ट 

India Pakistan War Live: पाकिस्तान के रावलकोट में धमाका हुआ है. इसके बाद इलाके में इमरजेंसी खोषित किया है. फिलाहाल पाकिस्तानी सेना स्थानीय लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रही है और पूरे में अलर्ट घोषत किया है. 

09 May 2025 04:55 AM (IST)

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह...

पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

India Pakistan War Live: भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला किया है. भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तान का पेशावर धमाकों से गूंज उठा. जिसकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. इसके अलावा सरगोधा और फैसलाबाद में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस को भी तबाह कर दिया है. 

 

09 May 2025 04:39 AM (IST)

पाकिस्तान के कई शहरों पर भारत का सीधा हमला ...

पाकिस्तान के कई शहरों पर भारत का सीधा हमला 

India Pakistan War Live Update: Pok में भारतीय फौज निर्णायक कार्रवाई करने में जुटी है. पाक के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करे हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई बड़े शहरों पर सीधा हमला बोला है. भारत के एक्शन से पाकिस्तान बैकफुट पर नजर आ रहा है, इस बीच अमेरिका ने भी दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. 

09 May 2025 04:27 AM (IST)

सेना ने पाकिस्थान के एफ-16 दो जेएफ-17 को किया नेस्तनाबूद...

सेना ने पाकिस्थान के एफ-16 दो जेएफ-17 को किया नेस्तनाबूद

India Pakistan War Live Update: सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के जरिये जम्मू और पंजाब के कई इलाकों में हमले के बाद भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक एफ-16 और दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया. यह कार्रवाई भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के तहत की गई, जिससे संभावित भारी नुकसान को टाला जा सका और पाकिस्तान की नापाक कोशिसें नाकाम हो गईं.  

09 May 2025 04:02 AM (IST)

पाकिस्तानी सेना में फूट, अब शमशाद मिर्ज होंगे नए चीफ!...

पाकिस्तानी सेना में फूट, अब शमशाद मिर्ज होंगे नए चीफ!

India Pakistan War Live Update: पाकिस्तानी सेना इस समय बैकफुट है. इस समय पाकिस्तानी सेना में ही फूट नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ पाक सेनाध्यक्ष के असीम मुनीर को पद से हटाए जाने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर आ रही है. असीम मुनीर की जगह अब शमशाद मिर्जा को पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख बनाया जा सकता है.

09 May 2025 03:49 AM (IST)

श्रीनगर और जम्मू में पूरी तरह ब्लैक आउट...

श्रीनगर और जम्मू में पूरी तरह ब्लैक आउट

India Pakistan War Live Update: भारत की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के नाकाम हमले के बाद रामबन में पूरी तरह से ब्लैक आउट है. इसके अलावा श्रीनगर और जम्मू में पूरी तरह से ब्लैक आउट किया गया है. इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया और उसके 6 लड़ाकू जहाजों को मार गिराया है. 

09 May 2025 03:07 AM (IST)

अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, मह युद्ध में नहीं कूदेंगे...

अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, मह युद्ध में नहीं कूदेंगे

India Pakistan War Live Update: पाकिस्तान के हमले के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है. इससे पाकिस्तान को गहरा धक्का लगा है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स का कहना है कि उनका देश भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकता, क्योंकि ये उनका काम नहीं है. उन्होंने कहा, "हम जो कर सकते हैं, वो ये कि दोनों देशों से थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ने जा रहे हैं. इसमें हमारा कोई काम नहीं है और न ही अमेरिका की इस काबू करने की क्षमता से कोई लेना देना है."

जेडी वेन्स ने कहा, "अमेरिका भारतीयों और पाकिस्तानियों से हथियार डालने को नहीं कह सकता है. हम इस मुद्दे को कूटनीतिक माध्यमों से हल करने की कोशिश करेंगे. हमारी उम्मीद है कि यह संकट एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध या परमाणु संघर्ष में नहीं बदलेगा. फिलहाल, हमें ऐसा कोई खतरा नहीं दिखता है." 

09 May 2025 02:55 AM (IST)

पाकिस्तान के 15 शहरों पर हमले जारी...

पाकिस्तान के 15 शहरों पर हमले जारी

India Pakistan War Live Update: पहलगाम हमले के बाद भारत अब आंतकियों को छोड़ने के मूड में नहीं है. सेना के जरिये पाकिस्तान के 15 शहरों पर हमले जारी हैं. इस बीच लाहौर में एक के बाद एक हुए 15 धमाकों धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. 

09 May 2025 02:45 AM (IST)

पाकिस्तानी सेना बड़ा उलटफेर, मुनीर को हटाने की तैयारी!...

पाकिस्तानी सेना बड़ा उलटफेर, मुनीर को हटाने की तैयारी!

India Pakistan War Live Update: भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना में बौखलाहट मची हुई है. इस बीच खबर आ रही है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के एक बार फिर जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना प्रमुक असीम मुनीर को हटाने की तैयारी चल रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान में नया आर्मी चीफ बनाया जा सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुबातिक, आर्मी चीफ आसिम मुनीर को हिरास्त में लिया गया है. 

09 May 2025 02:35 AM (IST)

दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडिया कराया गया खाली...

दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडिया कराया गया खाली

India Pakistan War Live Update: सरहद पर भारतीय सेना पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. दोनों देशों के भारी तनाव है. ऐसे में देशी की राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट पर है. तनाव के बीच एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस इंडिया को खाली करा रही है. 

09 May 2025 02:28 AM (IST)

जम्मू में ब्लैकआउट के बीच गूंजी सायरन की आवाज...

जम्मू में ब्लैकआउट के बीच गूंजी सायरन की आवाज

India Pakistan War Live Update:  पाकिस्तान की ओर से हमले की आशंका के बीच जम्मू क्षेत्र में एक बार फिर ब्लैकआउट कर दिया गया है. इस बीच सायरन भी बजने लगे हैं. इससे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अलर्ट मोड पर चल रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इसकी पुष्टि की है.

09 May 2025 02:21 AM (IST)

मुल्क छोड़कर भागने की फिराक में पाकिस्तानी नेता...

मुल्क छोड़कर भागने की फिराक में पाकिस्तानी नेता

India Pakistan War Live Update:  पाकिस्तान सेना के नाकाम हमले का जवाब देते हुए भारतीय फौज का ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी सेना ने बड़ी कार्रवाई की है. इसकी वजह से पाकिस्तान के कई बड़े सियासी दिग्गज मुल्क छोड़कर भागने की तैयारी में हैं.

09 May 2025 02:18 AM (IST)

बंकर में छिपे पाकिस्तान पीएम...

बंकर में छिपे पाकिस्तान पीएम

India Pakistan War Live Update: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बंकर में छिप गए हैं. इससे थोड़ी देर पहले इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ के घर के पास बड़ी विस्फोट हुआ था. 

09 May 2025 02:12 AM (IST)

पंजाब में भारी बमबारी से भारी तबाही...

पंजाब में भारी बमबारी से भारी तबाही

India Pakistan War Live Update: पाकिस्तान के पंजाब में भारी बमबारी जारी है. पंजाब का शुमार पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांतों में होता है. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की से पाकिस्तानी सेना में खलबली मच हुई है.

09 May 2025 02:09 AM (IST)

INS विक्रांत के एक्शन से पाकिस्तान पस्त...

INS विक्रांत के एक्शन से पाकिस्तान पस्त

India Pakistan War Live Update: समुंदर के रास्ते से INS विक्रांत ने मोर्चा खोल दिया है.  भारतीय नेवी ने समुंदर के रास्ते बड़ी कार्रवाई क है. सियालकोट में कई गांवों को खाली करा दिया गया है. 

09 May 2025 02:07 AM (IST)

राजस्थान में जेएफ- 17 लड़ाकू विमान ढेर...

राजस्थान में जेएफ- 17 लड़ाकू विमान ढेर

India Pakistan War Live Update: भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के नापाक मंसूबों को नाकाम कते हुए राजस्थान में जेएफ- 17 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. 

09 May 2025 02:02 AM (IST)

उरी और जम्मू कश्मीर में सेना का ताबड़तोड़ एक्शन...

उरी और जम्मू कश्मीर में सेना का ताबड़तोड़ एक्शन

India Pakistan War Live Update: पाकिस्ताना को करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना की कार्रवाई जारी है. उरी के हाजीपुर सेक्टर में गोली हो रही है. जम्मू कश्मीर में भी ताबड़तोड़ गोलीबारी हो रही है. इसके अलावा रावलपिंडी और पेशावर में भारी तबाही देखने को मिली है. 

09 May 2025 01:59 AM (IST)

पाकिस्तानी पीएम के घर के पास बड़ा धमाका...

पाकिस्तानी पीएम के घर के पास बड़ा धमाका

India Pakistan War Live: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास भीषण धमाका हुआ है. इस बड़े धमाके के बाद इस्लामाबाद में अफरा तफरी मच गई है. 

09 May 2025 01:56 AM (IST)

बहावलनगर को खाली कराने का ऐलान...

बहावलनगर को खाली कराने का ऐलान

India Pakistan War Live: बहावलनगर में भी सेना ने बड़ा हमला किया है. इन हमलों के बाद बहावलनगर को खाली कराने का ऐलान किया गया है. जारी जंग के बीच पाकिस्तान के 10 शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है. 

09 May 2025 01:51 AM (IST)

तंगधार में भारतीय जाबांजों ने दिया करारा जवाब...

तंगधार में भारतीय जाबांजों ने दिया करारा जवाब

India Pakistan War: भारत के तोप के गोले एक तरफ सीमा पर पाकिस्तान में कयामत बनकर बरस रहे हैं, तो दूसरी तरफ सेना ने तंगधार में भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान अब पूरी तरफ घिर चुका है, उसके कई प्रांतों में विद्रोही ने हमला कर दिया है. नतीजतन क्वेटा में भी चार जगहों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर किया है.   

09 May 2025 01:48 AM (IST)

पाकिस्तान पर हल्ला बोले के बीच विदेश मंत्री 10 देशों के राब्ते में...

पाकिस्तान पर हल्ला बोले के बीच विदेश मंत्री 10 देशों के राब्ते में

India Pakistan War News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अब तक 10 विदेश मंत्रियों से की बात की. कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से बात की. इसके अलावा एस जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरेट, जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल, स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस, सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की. साथ ही ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अर्घची से मुलाकात की, जबकि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, यूरोपियन यूनियन के विदेशी मामलों के प्रमुख प्रतिनिधि, इटली के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री से बातचीत की. विदेश मंत्री एस जयशंकर की विदेश ममालिक से बातचीत काफी अहम मानी जा रही है. 

09 May 2025 01:36 AM (IST)

समंदर से कयामत बनकर टूटी भारतीय नौसेना, कराची पोर्ट तबाह...

समंदर से कयामत बनकर टूटी भारतीय नौसेना, कराची पोर्ट तबाह

India Pakistan War Update: पाकिस्तानी को भारतीय सेना हरतरफ से माकूल जवाब दे रही है. नौसेना ने समंदर के रास्ते पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है जिसमें भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर हमला कर इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है.

09 May 2025 01:24 AM (IST)

क्वेटा में चार जगहों पर हमले से मचा हड़कंप, 4 घायल  ...

क्वेटा में चार जगहों पर हमले से मचा हड़कंप, 4 घायल  

India Pakistan War Live: बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक के बाद एक चार जगहों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर संगठित रूप से हमले की खबर है. जिससे शहर में दहशत फैल गई है. इन हमलों में जोरदार धमाके और भारी गोलीबारी की पुष्टि हुई है. पहला हमला फ्रंटियर कोर हेडक्वार्टर पर हुआ है. यहां अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, पहले कई जोरदार धमाके हुए और फिर हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई.

दूसरा हमला जंगलबाग इलाके में कंबरानी रोड पर स्थित कैप्टन सफर खान चेक पोस्ट पर हुआ, जहां दो जोरदार धमाकों की आवज से पूरा इलाका गूंज उठा. इसके बाद हजारा टाउन के करानी रोड पर मौजूद एक पाकिस्तानी सुरक्षा चौकी को भी निशाना बनाया गया है. हमले में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. 

इसी तरह चौथे हमले में आरिफ गली के पास बोरमा होटल के पास स्थित एंटी नारकोटिक्स फोर्स (ANF) कैंप को भी हथियारबंद हमलावरों ने निशाना बनाया. इससे ठीक पहले स्पिनी रोड पर हुए विस्फोट में 4 लोगों के घायल होने की खबर मिली है. लगातार हो रहे इन हमलों के कारण क्वेटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है.

09 May 2025 01:19 AM (IST)

सेना ने ISI दफ्तर पर किया ड्रोन से हमला...

सेना ने ISI दफ्तर पर किया ड्रोन से हमला

India Pakistan War Live: पाकिस्तान के नाकाम हमलों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. सेना ने लाहौर में ISI के दफ्तर पर हमला किया है. यह हमला ड्रोन से किया है. इस हमले में पाकिस्तानी अधिकारियों में हड़कंप मच गया. 

09 May 2025 01:14 AM (IST)

तुर्किए क्या खिला रहा गुल?...

तुर्किए क्या खिला रहा गुल?

India Pakistan War Live: भारत- पाकिस्तान में जारी जंग के बीच कराची एयरपोर्ट पर पहुंचा तुर्किए का कार्गो प्लेन. इस बीच पाकिस्तान में आंतकियों की कमर तोड़ने के लिए सेना ने पाकिस्तान की गैस पाइल लाइल पर हमला किया है.

09 May 2025 01:09 AM (IST)

अडियाला में जेल में इमरान हामियों का हल्ला बोल...

अडियाला में जेल में इमरान हामियों का हल्ला बोल

India Pakistan War Live: पाकिस्तान के पूर्वप्रधानमंत्री इमरान खान के हामियों ने अडियाला में जेल तोड़ने की कोशिश की. पाकिस्तान में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. आलम यह है कि पाकिस्तान में खानाजंगी जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

09 May 2025 01:01 AM (IST)

ब्लोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह...

ब्लोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह
India Pakistan War Live: भारतीय सेना के हमले में ब्लोचिस्ता में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों तबाह हो गई हैं. एबटाबाद में भी सेना ने बड़ी कार्रवाई की है. 

09 May 2025 12:48 AM (IST)

पाकिस्तान के नापाक हरकत के बाद भारत का काउंटर अटैक...

पाकिस्तान के नापाक हरकत के बाद भारत का काउंटर अटैक

पाकिस्तान के नाकाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जोरदार जवाबी कार्रवाई शुरू की है. पाकिस्तान के बहावलपुर के 10 शहरों में इमरजेंसी का ऐलान किया गया है, इसके अलावा पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारी तबाही हुई है. 

09 May 2025 12:44 AM (IST)

DRDO की इमरजेंसी बैठक...

DRDO की इमरजेंसी बैठक
मुल्क में चल रहे युद्ध जैसे हालात को देखते हुए अब रक्षा संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में पूर्वी रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. सत्यजीत नायक ने आपात बैठक बुलाई है. यह बैठक दोपहर दो बजे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चांदीपुर स्थित कार्यालय में होगी. बैठक में चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज और प्रूफ एंड एक्सपेरीमेंटल एस्टेब्लिशमेंट यानी पीएक्सई की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. यह बैठक पीएक्सई परिसर के अंदर भी हो सकती है.

09 May 2025 12:38 AM (IST)

दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लगाए गए हवाई हमले के सायरन का...

दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लगाए गए हवाई हमले के सायरन का परीक्षण किया जा रहा है. सुरक्षा तैयारियों के तहत की जा रही इस प्रक्रिया के दौरान दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौके पर मौजूद थे. यह परीक्षण आपातकालीन स्थितियों में त्वरित चेतावनी देने की प्रणाली को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

09 May 2025 12:34 AM (IST)

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब...

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब
India Pakistan War Live:  भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हो रही है. पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के बाग से एक स्थानीय नागरिक ने वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सायरन की आवाज साफ सुनी जा सकती है और भारी गोलीबारी की आवाज भी सुनी जा सकती है. पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

09 May 2025 12:28 AM (IST)

पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब...

पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब
India Pakistan War Live:  पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों पर फायरिंग कर रहा है. इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस बीच भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

09 May 2025 12:19 AM (IST)

नौसेना ने भी संभाला मोर्चा...

नौसेना ने भी संभाला मोर्चा
India Pakistan War Live: भारत की जवाबी कार्रवाई के तहत नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह और उसके रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है. यह हमला पाकिस्तान की तरफ से बढ़ते हमलों और सीमा पार की गतिविधियों के जवाब में किया गया है. नौसेना की इस कार्रवाई से कराची में खलबली मच गई है और पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा को बड़ा झटका लगा है. भारत ने साफ कर दिया है कि वह हर मोर्चे पर कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

09 May 2025 12:18 AM (IST)

Live Blog data

09 May 2025 12:13 AM (IST)

पाकिस्तान पर चौतरफा हमला...

पाकिस्तान पर चौतरफा हमला
India Pakistan War Live: पाकिस्तान पर हर तरफ से हमला हो रहा है. भारतीय सेना जमीन, पानी और हवा से हमला कर रही है. इस बीच, चरमपंथियों ने बलूचिस्तान में भारी बमबारी की है, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इसका मतलब है कि अब पाकिस्तान पर हर तरफ से हमला हो रहा है.

09 May 2025 12:10 AM (IST)

लाल किला और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई...

लाल किला और ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई
India Pakistan War Live: पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. इस बीच लाल किला और ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

09 May 2025 12:09 AM (IST)

एक और पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया...

एक और पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया
India Pakistan War Live: भारतीय सेना ने पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया. 

09 May 2025 12:05 AM (IST)

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लघंन...

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लघंन

India Pakistan War Live: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. सीमा पार से भीषण गोलीबारी की जा रही है. इसने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है. इस गोलीबारी की वजह से उरी में एक जगह आग लग गई. पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

09 May 2025 12:02 AM (IST)

कराची बंदरगाह पर विस्फोट...

कराची बंदरगाह पर विस्फोट
India Pakistan War Live: भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कराची बंदरगाह पर 8 से 12 विस्फोट हुए, जिसके बाद वहां ब्लैकआउट लगा दिया गया और मोबाइल सिग्नल भी बाधित हो गया.

08 May 2025 11:54 PM (IST)

धमाके से दहला पेशावर...

धमाके से दहला पेशावर
India-Pakistan War Live Coverage: पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक जोरदार धमाका हुआ है. विस्फोट के स्थान और इसके कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर काफी अफरा-तफरी मची हुई है.

08 May 2025 11:50 PM (IST)

इंडिया गेट को कराया गया खाली...

इंडिया गेट को कराया गया खाली
India-Pakistan War Live Coverage: भारत के तीनों सेना पाकिस्तान पर कहर बनकर टूट पड़ी है. इस बीच इंडिया गेट खाली कराया जा रहा है. एहतियात के तौर पर इंडिया गेट को खाली कराया गया है.

 

08 May 2025 11:47 PM (IST)

India-Pakistan War Live Coverage: पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक बड़ा धमाका...

India-Pakistan War Live Coverage: पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक बड़ा धमाका होने की खबर है. यह धमाका किस जगह हुआ और इसके कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई है.

 

08 May 2025 11:45 PM (IST)

India-Pakistan War Live Coverage: पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच...

India-Pakistan War Live Coverage: पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के भुज इलाके में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. भारत के साथ तनाव बढ़ाते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार शाम जम्मू को निशाना बनाया और भारतीय वायु रक्षा तोपों ने जवाबी फायरिंग की. रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टरों पर आठ मिसाइलें दागीं और सभी को रोक दिया गया. किश्तवाड़, अखनूर, सांबा और जम्मू में ब्लैकआउट लागू किया गया है.

 

08 May 2025 11:43 PM (IST)

India-Pakistan War Live Coverage: युद्ध जैसे हालात को देखते हुए गुजरात के...

India-Pakistan War Live Coverage: युद्ध जैसे हालात को देखते हुए गुजरात के औद्योगिक शहर सूरत में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अरब सागर से सटे सूरत में स्थित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने आजतक को बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नागरिकों से भी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

 

08 May 2025 11:42 PM (IST)

India-Pakistan war Live coverage: पाकिस्तान का दूसरा F-16 भी मार गिराया गया...

India-Pakistan war Live coverage: पाकिस्तान का दूसरा F-16 भी मार गिराया गया है. इस तरह भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी विमानों को नष्ट कर दिया है. साथ ही भारत ने अब तक तीन पायलटों को पकड़ लिया है.

 

08 May 2025 11:40 PM (IST)

India-Pakistan war Live coverage: भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के क्वेटा शहर...

India-Pakistan war Live coverage: भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बड़ा हमला किया है. इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कैंप तबाह हो गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tauseef Alam

Tauseef Alam

तौसीफ आलम Zee Media में Sub Editor हैं. तौसीफ पिछले 5 सालों से उन मुद्दों को उठाते रहे हैं, जो आम लोगों के जीवन, लोकतंत्र, शिक्षा, सामाजिक न्याय और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से सीधे जुड़े हैं. तौसीफ ने Amar Ujala, Times Now Navbharat और ABP News जैसे देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम और ट्रेनिंग ली है. उन्होंने दिल्ली में हुए CAA-NRC विरोधी आंदोलन की जमीनी रिपोर्टिंग की है. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी Jamia Millia Islamia से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. राजनीति, क्राइम, इंटरनेशनल अफेयर्स, भारत में मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दे, जनहित के सवाल और यूनिवर्सिटी कैंपस की छात्र राजनीति उनके प्रिय विषय हैं.

Read More