Live Now

Live Breaking: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस की अर्ज़ी, रेप के मुजरिमों की रिहाई के खिलाफ उठाई थी आवाज

Live Breaking: देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरें आप तक सही वक्त पर मुख्तसर अंदाज़ में आप तक पहुंचाने के लिए हम यह लाइव ब्लॉग शुरू कर रहे हैं. इस ब्लॉग में हम आपको ना सिर्फ देश, दुनिया की खबरें बल्कि मनोरंजन और खेल समेत सभी क्षेत्रों की खबरें मुख्तसर अंदाज़ में मुहैया कराएंगे.

Live Breaking: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस की अर्ज़ी, रेप के मुजरिमों की रिहाई के खिलाफ उठाई थी आवाज
17 December 2022 07:41 AM (IST)

बिलकिस बानों की याचिका खारिज
बिलकिस बानो की तरफ से दाखिल की गई पुर्नविचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. बिलकिस ने 13 मई के हुक्म पर दोबारा गौर करने की मांग की थी. इसमें SC ने कहा था कि गैंगरेप के मुजरिमों की रिहाई में 1992 में बने नियम लागू होंगे. इन्ही नियमों की बुनियाद पर 11 मुजरिमों की रिहाई हुई थी.

17 December 2022 07:41 AM (IST)

CNG की कीमतों में हुआ इज़ाफा
सीएनजी की कीमतों में इज़ाफा हो गया है. राजधानी दिल्ली में इस बार 95 पैसे फी किलो रेट बढ़ाए गए हैं. सीएनकी की बढ़ी हुई कीमतें आज यानी शनिवार की सुबह 6 बजे से लागू हो गईं. दिल्ली में एक किलो सीएनजी 79.56 रुपये में मिलेगी. जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12

17 December 2022 06:44 AM (IST)

UNHCR से अलग हुई एंजेलिना जोली
एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के स्पेशल दूत के पद से इस्तीफा दे दिया है. UN के साथ 20 से ज्यादा वर्षों से जुड़ी रहने वाली एक्ट्रेस का कहना है कि अब वो सीधे तौर पर शरणार्थियों और संगठनों से जुड़ेंगी. इस्तीफे के बाद एंजेलिना ने कहा कि मैं शरणार्थियों की हिमायत करने के लिए आने वाले वक्त में अपनी ताकत पर सब कुछ करना जारी रखूंगी.

17 December 2022 06:44 AM (IST)

शिकागो में गोलीबारी, 2 की मौत
शिकागो के वेस्ट साइड में एक हाई स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए. शिकागो के पुलिस प्रवक्ता टॉम अहर्न ने कहा कि चारों को स्कूल के बाहर गोली मारी गई. दोपहर 3 बजे से कुछ देर पहले पुलिस और पैरामेडिक्स ने शूटिंग का जवाब दिया. शिकागो फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि चारों को एक ही अस्पताल में ले जाया गया. एक लड़के को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया था. दूसरे लड़के की हालत गंभीर थी, और दो अन्य किशोर, एक लड़का और एक लड़की, गैर-जानलेवा चोटों का सामना करना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Salaam Tv Digital Team

Salaam Tv Digital Team

सलाम टीवी डिजिटल टीम में देश के नामचीन मीडिया शिक्षण संस्थाओं से प्रशिक्षित पत्रकारों का समूह काम करता है, जो पत्रकारिता के उच्च मानकों का पालन करते हुए देश के गरीब, शोषित, वंचित, और हाशिये पर पड़े मुस्लिम अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करता है. किसी खबर, समस्या, सुझाव या शिकायत के लिए मेल करें.  mohammad.tabish@India.com