Live Now

Live Breaking: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क कोर्ट में गिरफ्तार

Today News: इस लाइव ब्लॉग में हम आपको दिनभर की बड़ी व छोटी खबरें मुख्तसर अंदाज में देने वाले हैं. इसके साथ ही आपको देश और दुनिया से जुड़ी सुर्खियां भी देंगे तो चलिए जानते हैं.

Live Breaking: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क कोर्ट में गिरफ्तार
04 April 2023 11:52 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार ...

डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति टोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क कोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है. पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के मामले में न्यूयॉर्क कोर्ट में टाइट सिक्योरिटी के दरमियान सुनवाई हुई. वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं जो आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं.

04 April 2023 04:01 PM (IST)

सिक्किम में 6 पर्यटकों की मौत...

सिक्किम में 6 पर्यटकों की मौत

सिक्किम में भयानक हिमस्खलन में 6 पर्टकों की मौत जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है. हिमस्खलन नाथुला माउंटेन के पास हुआ. हादसा आज दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ. हिमस्खलन से तकरीबन 22 लोगों को बचाया गया है और उन्हें करीब के अस्पताल में पहुंचाया गया है.

04 April 2023 08:53 AM (IST)

रामलीला मैदान में कल मजदूर और किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले...

रामलीला मैदान में कल मजदूर और किसान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं. दोनों अपने अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

04 April 2023 08:51 AM (IST)

कोयंबटूर में एक फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई. दमकल टीम के कर्मी मौके...

कोयंबटूर में एक फर्नीचर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई. दमकल टीम के कर्मी मौके पर, मौजूद हैं. भारी नुकसान होने की आशंका है. इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author