Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1633438
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंLive Breaking: बुलंदशहर में संदिग्ध विस्फोट से चार की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Live Breaking: बुलंदशहर में संदिग्ध विस्फोट से चार की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Live Breaking: दिन भर की छोटी व बड़ी खबरों की जानकारी देने के लिए हम यह लाइव ब्लॉग चला रहे हैं. इस लाइव में हम आपको मुख्तसर अंदाज में दिन भर जानकारी देते रहेंगे.

Live Breaking:  बुलंदशहर में संदिग्ध विस्फोट से चार की मौत; जांच में जुटी पुलिस
LIVE Blog

Live Breaking: इस लाइव ब्लॉग में आपको दिन भर की छोटी बड़ी खबरें देने वाले हैं. ये लाइव ब्लॉग इस मकसद से चलाया गया है ताकि आप तक तेज और मुख्तसर अंदाज में खबरें पहुंचती रहें और आर देश और दुनिया के सभी बड़े और छोटे मसाइल से रूबरू रहें.

Add Zee News as a Preferred Source
31 March 2023
14:16 PM

बुलंदशहर में संदिग्ध विस्फोट से चार की मौत; जांच में जुटी पुलिस 

बुलंदशहरः बुलंदशहर में शुक्रवार को काली नदी के निकट बस्ती में हुए एक भीषण विस्फोट से 4 लोगों की मौत हो गई है. धमाका इतना जोरदार था कि कि दूर तक रहने वाले लोगों के घरों की खिड़कियो के कांच चटक गए हैं. फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर ब्लास्ट की क्या वजह हो सकता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि घर के अंदर रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है. पुलिस फिल्हाल मामले की जांच कर रही है. 

 

13:35 PM

जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्द्धू 

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्द्धू शनिवार को जेल से रिहा होंगे. उन्हें गैर-इरादतन हत्या के जुर्म में जेल की सजा हुई थी. 

07:47 AM

भारत में पिछले 24 घंटों में 3,095 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. देश में एक्टिव मामलों की तादाद बढ़कर 15, 208 हो गई है.

07:46 AM

मनीष कश्यप को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

तमिलनाडु में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों के बारे में कथित रूप से झूठी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में पकड़े गए यूट्यूबर मनीष कश्यप को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news