Live Now

Live Breaking: लद्दाख़ के द्रास इलाक़े में जामिया हनफ़िया मस्जिद में लगी आग; ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक

Live Breaking: देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरें आप तक सही वक्त पर मुख्तसर अंदाज़ में आप तक पहुंचाने के लिए हम यह लाइव ब्लॉग शुरू कर रहे हैं. इस ब्लॉग में हम आपको ना सिर्फ देश, दुनिया की खबरें बल्कि मनोरंजन और खेल समेत सभी क्षेत्रों की खबरें मुख्तसर अंदाज़ में मुहैया कराएंगे.

Live Breaking:  लद्दाख़ के द्रास इलाक़े में जामिया हनफ़िया मस्जिद में लगी आग; ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक
16 November 2022 11:34 PM (IST)

लद्दाख़ के द्रास इलाक़े में जामिया हनफ़िया मस्जिद में लगी आग; ज्यादातर हिस्सा...

लद्दाख़ के द्रास इलाक़े में जामिया हनफ़िया मस्जिद में लगी आग; ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक  

नई दिल्लीः लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास सेक्टर में बुधवार को देर शाम सेंट्रल जामिया मस्जिद में आग लगने से मस्जिद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस मस्जिद का नाम क़दीम जामिया हनफ़िया मस्जिद बताया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसपर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे. बाद में सेना आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन तबतक मस्जिद का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो चुका था. 

16 November 2022 09:00 PM (IST)

किश्तवाड़ में खड्डे में गिरी गाड़ी, आठ लोगों की मौत ...

किश्तवाड़ में खड्डे में गिरी गाड़ी, आठ लोगों की मौत 

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक वाहन के फिसल कर खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि आठ लोग एक निजी कैब में सफर कर रहे थे और हादसे में सभी की मौत हो गई है. आठ लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, लेकिन बचाव अभियान अब भी जारी है. 

 

16 November 2022 11:40 AM (IST)

अमेरिकी फौज उत्तराखंड में करेगी जंगी मश्क...

अमेरिकी फौज उत्तराखंड में करेगी जंगी मश्क

पीएम मोदी जी-20 समिट के लिए जब इंडोनेशिया पहुंचे हैं उसी वक्त अमेरिकी फौज भारत के उत्तराखंड में भारतीय फौज के साथ साझा मश्क करने के लिए भारत पहुंची है. अमेरिकी फौज 16 नवंबर यानी आज उत्तराखंड में जंगी मश्क के लिए उत्तराखंड पहुंची है. भारतीय फौज यहां अगले दो हफ्तों तक माउंटेन वॉरफेयर का मश्क करेगी. भारत और अमेरिका की फौजों के दरमियान होने वाले सालाना मलिट्री मश्क का यह 18वां एडिशन है. इसका मकसद दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी के साथ सबसे बेहतर काम के तरीकों को एक दूसरे के साथ साझा करना है. इस फौजी मश्क में भारतीय फौज की असम रेजीमेंट की बटालियन हिस्सा ले रही है. इसके अलावा अमेरिकी सेना की 11 एयरबॉर्न डिवीजन की सेकंड (2) ब्रिगेड हिस्सा ले रही है.

16 November 2022 11:39 AM (IST)

UK भारत को 3000 वीजा देगा...

UK भारत को 3000 वीजा देगा

दोतरफा और आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की तरफ से शुरू की गई एक नई स्कीम में 3,000 भारतीयों को यूनाइटेड किंगडम आने के लिए सालाना वीजा दिया जाएगा. नई यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के तहत, देश 18-30 साल के तालीमयाफ्ता भारतीय शहरियों को सालाना 3,000 वीजों की पेशकश करेगा, ताकि वे UK आकर यहां दो साल तक रह सकें और काम कर सकें.

16 November 2022 08:22 AM (IST)

साफ रहेगा दिल्ली का मौसम...

साफ रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज का ज्यादा से ज्यादा तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा.

16 November 2022 08:02 AM (IST)

नोएडा का औसतन AQI- 204 है....

नोएडा का औसतन AQI- 204 है.
गाजियाबाद का औसतन AQI- 193 है.
फरीदाबाद का औसतन AQI- 261 है.
गुरुग्राम का औसतन AQI- 235 है.

16 November 2022 07:50 AM (IST)

16 Nov Delhi AQI...

16 Nov Delhi AQI

राजधानी दिल्ली में अभी पॉल्यूशन की वजह से हालात खराब हैं. 16 नवंबर का औसतन AQI 242 बताया गया है. 
धीरपुर- 218
जहांगीरपुरी- 320
बवाना- 267
सोनिया विहार- 261
नरेला- 250
शादीपुर - 334

16 November 2022 07:50 AM (IST)

पोलैंड में रूसी मिसाइल से 2 की मौत, बाइडेन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग...

पोलैंड में रूसी मिसाइल से 2 की मौत, बाइडेन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
रूस यूक्रने की जंग के बीच रूसी मिसाइल पोलैंड में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख का इज़हार किया है. G20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के की राजधानी बाली में मौजूद बाइडेन ने इस मामले को लेकर जी-7 और नाटो देशों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. इसके अलावा बाइडेन ने ट्वीट अपने ट्वीट में कहा- मैंने मारे गए लोगों को लेकर गहरे दुख का इज़हार करने के लिए पोलैंड के राष्ट्रपति से बात की और पोलैंड के ज़रिए धमाके की जांच के लिए अपनी पूरी हिमायत देने का यकीन दिलाया. 

16 November 2022 07:24 AM (IST)

उदयपुर के बाद डूंगरपुर में विस्फोटक बरामद...

उदयपुर के बाद डूंगरपुर में विस्फोटक बरामद
पिछले दिनों उदयपुर रेलवे ब्रिज को धमाके से उड़ाने की कोशिश की गई है. इसके दो दिन बाद ही 60 किलोमीटर के फासले पर एक और विस्फोटक बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि बरामद किए गए विस्फोटक का वज़न 186 KG है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें. 
उदयपुर में जहां हुआ था धमाका, वहां से 60 Km दूसरी पर मिला 186Kg विस्फोटक

16 November 2022 07:01 AM (IST)

आज अदालतों में इन याचिकाओं पर होगी सुनवाई...

आज अदालतों में इन याचिकाओं पर होगी सुनवाई
➤ जम्मू कश्मीर विधानसभा सीटों के परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC सुनवाई करेगा. ये याचिका श्रीनगर निवासी हाजी अब्दुल गनी खान और डॉक्टर अयूब की तरफ से दाखिल की गई थी.
➤ पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाले में चल रही CBI जांच के खिलाफ अनूप मांझी और ममता सरकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मांझी को मिली अग्रिम ज़मानत के खिलाफ सीबीआई ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
➤ उम्मीदवारों को एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कानून में संशोधन की मांग वाली अश्विनी उपाध्याय की अर्जी पर SC सुनवाई करेगा.
➤ ED की तरफ से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सतेंद्र जैन की ज़मानत अर्जी पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का आदेश आज आएगा

16 November 2022 06:46 AM (IST)

रूसी मिसाइल पोलैंड में गिरी, दो की मौत...

"रूसी मिसाइल पोलैंड में गिरी, दो की मौत"
कीव: अमेरिका के एक सीनियर खुफिया अफसरों के मुताबिक कि एक रूसी मिसाइल के उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्य पोलैंड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पोलैंड सरकार के प्रवक्ता पियोत्र मुलर ने फौरन इसकी तस्दीक नहीं की, लेकिन कहा कि शीर्ष नेता "संकट के हालात" को लेकर इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं. पोलिश मीडिया ने बताया कि यूक्रेन के साथ लगती सरहद के पास एक गांव में मिसाइल के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. मिसाइल ऐसे इलाके में गिरी जहां अनाज सुखाया जा रहा था. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author