)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से बात की है. ये खबर आ रही है कि फ्रांस ने यूक्रेन को हथियार और उपकरण भेजे हैं.
A new day on the diplomatic frontline began with a conversation with @EmmanuelMacron. Weapons and equipment from our partners are on the way to Ukraine. The anti-war coalition is working!
— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 26, 2022
रूस के फोजियों ने यूक्रेन के दक्षिण में मेलितोपोल नाम के शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है. ये खबर रूसी समाचार एजेंसी इंटरफ़ैक्स और स्पुतनिक ने देश के रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है.
Russia Ukraine Dispute: यूक्रेन की राजधानी कीएव के दक्षिण पश्चिम में शनिवार सुबह दो मिसाइल हमले होने की ख़बर है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि अभी ये साफ नहीं है कि इनका निशाना क्या था.
“We are not targeting civilian facilities” pic.twitter.com/FOvtol6QAt
— Myroslava Petsa (@myroslavapetsa) February 26, 2022