)
नई दिल्लीः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे से पहले, बांग्लादेश-भारत संयुक्त नदी आयोग की मंत्रीस्तरीय बैठक 25 अगस्त को होगी. एक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तीस्ता और अन्य नदियों के जल बंटवारे पर चर्चा हो सकती है. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शेख हसीना के तीन दिवसीय दौरे पर पांच सितंबर को भारत आने की उम्मीद है.
ढाकाः बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पांच सितंबर से तीन दिवसीय भारत दौरा करने की संभावना है, और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत के केंद्र में क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग का मुद्दा प्रमुख रहेगा. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हमने उनका (हसीना का) कार्यक्रम लगभग तय कर लिया है और उनके तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पांच सितंबर को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. वर्ष 2019 के बाद यह हसीना का पहला भारत दौरा है.
रविंदर पाल सिंह संधू, एसएसपी विजिलेंस लुधियान ने बताया है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर से कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है.
#WATCH | The Punjab Vigilance Bureau arrests former Congress minister Bharat Bhushan Ashu from Congress MP Ravneet Singh Bittu's house: Ravinder Pal Singh Sandhu, SSP Vigilance Ludhiana pic.twitter.com/UIf0rnjF5W
— ANI (@ANI) August 22, 2022
जराए के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा हा है कि AIMIM मुस्लिम बहुल पांच सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल उज़्बेकिस्तान दौरे पर जाएंगे और SCO बैठक में हिस्सा लेंगे.
बिहार में BTET के उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो आज हुआ है वो गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए. इस संबंध में जांच कमेटी बना दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
मनीष सिसोदिया ने एक रैली के दौरान कहा कि केंद्र में बैठे निजाम अरविंद केजरीवाल से डरते हैं, इसलिए उनके शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर छापा मारते हैं और उनकी अलमारी, राशन, गद्दे, तकिए और कंबल की तलाशी लेते हैं कि कहीं छिपा हुआ सोना या पैसा तो नहीं है.
The Nizam sitting in the Centre is scared of Arvind Kejriwal, so in order to arrest his Education Minister, you raid his residence and search his cupboards, ration, mattresses, pillows, and blankets to see if there is any hidden gold or money. I am honest: Manish Sisodia https://t.co/27tuVkxeHn pic.twitter.com/IgGIcspibB
— ANI (@ANI) August 22, 2022
जयपुर में स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय की एक छात्र रैली पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. जानकारी के अनुसार छात्र बिना इजाजत इकट्ठा हुए थे. इस लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल हुए हैं.
#WATCH | Police lathi-charge students who gathered without permission for a student election rally in Rajasthan University, Jaipur. Injuries reported on both sides. pic.twitter.com/V1MhBcF2A7
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 22, 2022
उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में उन्हेल कस्बा के झिरन्या फाटा के पास सोमवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल विद्यार्थी जीप में फंस गए थे और उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की उम्र छह से 18 वर्ष के बीच है.
गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर खेतवास गांव में सोमवार को एक पेट्रोल पंप के सामने एक कार और बस की टक्कर में चार छात्रों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ितों की पहचान पारस, अभिषेक, जसवंत और आबीन निवासी फरीदाबाद, मथुरा और आगरा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच है.
इस्लामाबाद हाईकोर्ट से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनकी 25 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. पुलिस को धमकाने के इलजाम में इमरान खान के खिलाफ दहशतगर्दी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
द रशियन फेडेरल सेक्योरिटी सर्विस ने बताया कि अधिकारियों ने उस आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किया है जो भारत के खिलाफ काम कर रहा था. अधिकारियों ने आत्मघाती हमलावर का ताल्लुक ISIS से बताया है. हमलावर भारत में हमला करने की साजिश कर रहा था.
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने कहा कि सिंगापुर की सरकार औपनिवेशिक युग के उस कानून को खत्म करने के लिए तैयार है, जो पुरुषों के बीच सहमति से यौन संबंध को अपराध मानता है.
दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इसके नतीजे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया. हादसा रविवार की रात को हुआ जब पीड़ित मिर्जापुर अपने घर वापस जा रहे थे.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने उनको ऑफर दिया है कि आप पार्टी को तोड़कर बीजेपी में आ जाओ तो सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे.
तटरक्षक बल के अधिकारियों ने रामेश्वरम के पास एक छोटे से द्वीप से दो महीने के बच्चे सहित आठ श्रीलंकाई लोगों को बचाया. अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि शनिवार रात आठ लोग द्वीप पर फंसे हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक पंक्ति के ट्वीट ने राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दिया है. मौर्य ने रविवार को ट्वीट किया, "संगठन सरकार से बड़ा है." हालांकि, ट्वीट में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन इसने अटकलों को हवा दी गई, क्योंकि उत्तर प्रदेश के मंत्री ने हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
सरकार ने दिल्ली समेत देशभर के 23 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. सभी ऐम्स के नाम स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, क्षेत्र की ऐतिहासिक घटनाओं और स्मारकों के नाम पर रखे जाएंगे. बताया जाता है कि, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से इस मामले में सुझाव मांगे जाने के बाद सभी AIIMS ने नामों की सूची सौंप दी है.
महशूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. माहिर डॉक्टर्स की निगरानी में राजू श्रीवस्तव का इलाज चल रहा है. अब ताजा जानकारी ये निकल कर सामने आई है कि राजू की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है. राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त सुनील पाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि, 'जो आदमी पूरी दुनिया को हंसाता है, वो इतना सीरियस नहीं रह सकता. वो फाइटर हैं और वह जरूर वापस लौटेंगे.'
किसानों ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का ऐलाना किया है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को इसकी इजाजत नहीं दी है. संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगो को लेकर सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का किया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक किसानों को दिल्ली में महापंचायत करने की इजाजत नहीं है. इसी के पेशे नजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में घुसने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा के इंतेजाम किए हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफिले पर इतवार के दिन पथराव करने वाले 13 लोग गिरफ्तार हुए हैं. पटना SSP ने यह जानकारी दी. नीतीश कुमार बीते दिन पटना जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित भीड़ ने उनकी कार पर पथराव कर दिया.