)
प्रयागराजः जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद की 76 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई. पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इन संपत्तियों का रकबा 12 बीघे से अधिक है और बाजार में अनुमानित कीमत 76 करोड़ रुपये है. इससे पूर्व, 12 अगस्त को प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की कौशांबी स्थित 24 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की थी. वर्तमान में गुजरात की अहमदाबाद जेल में निरुद्ध अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में कम से कम 100 मुकदमे दर्ज हैं. अतीक अहमद प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रहा है और उसने समाजवादी पार्टी के टिकट से 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था.
नोएडाः सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के जेपी विश टाउन सोसायटी में एक सुरक्षा गार्ड से झगड़ा करने और उसे गाली देकर चर्चा में आई गलीबाज़ महिला वकील भव्या को कोर्ट से ज़मानत मिल गई है. सीजीएम कोर्ट में ज़मानत याचिका मंज़ूर हो गई है. गार्ड को भद्दी भद्दी गालिया और पीटने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. बाद में कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी महिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. महिला का वीडियो पूरे देश और दुनिया में वायरल हो गया था. गुरुवार को महिला को जेल से गालीबाज महिला को रिहा किया जाएगा.
ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो ने बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने ईटानगर से विधायक कासो के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी है. तेकी के आने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है.
पटनाः बिहार विधानसभा में बुधवार को भाजपा के बहिर्गमन के बीच नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली महागठबंधन ने ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव जीता लिया है. वहीं, विश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा का एकमात्र काम समाज में गड़बड़ी पैदा करना है. वही, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा है कि अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा.
गोवाः गोवा में होटल में मृत पाई गई भाजपा नेता और पूर्व टिकटॉक स्टार सोनानी फोगाट का परिवार फिलहाल उनके पोस्टमार्टम के लिए तैयार नही है. पोस्टमॉर्टम के फॉर्म पर साइन नही कर रहे है. परिवार पहले केस करने के लिए अड़ा है. अभी तक सोनाली फोगाट का शव अस्पताल के शवगृह में ही है. पुलिस का कहना है कि फ़िलहाल जितने लोगो का बयान दर्ज किया गया है, उसमें कुछ भी संदेहास्पद नही है.
तेलंगाना के नलगोंडा जिले की एक कंपनी के रिएक्टर विस्फोट हुआ है. इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है.
Telangana | Seven were injured after a reactor blast took place in a company in Nalgonda district
All injured were rushed to local hospital for treatment. Atleast one is critical. Case to be registered, further probe on: Nalgonda SP, Rema Rajeshwari pic.twitter.com/tzLnnJzgXz
— ANI (@ANI) August 24, 2022
मौलाना अरशद मदनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जराए के हवाले से खबर है कि मौलान की तबियत खराब हो गई है. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है उन्हें तेज बुखार था और काफी कमजोरी आ गई थी.
सूत्र के मुताबिक, ईडी ने बिचौलिए प्रेम प्रकाश के घर से एके 47 बरामद की. अवैध खनन व रंगदारी के मामले में चल रही जांच में रांची (झारखंड) में कई जगहों पर छापेमारी जारी है.
दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार और मधुबनी में अलग-अलग जगहों पर नौकरी घोटाला मामले में 25 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम स्थित वाइट लैंड कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी में सीबीआई की छापेमारी चल रही है. सीबीआई मुख्यालय के सूत्र के मुताबिक, उस कंपनी का संबंध बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत लालू प्रसाद यादव परिवार से जुड़ा दिखाई दे रहा है.
बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने आज फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 10,649 नए मामले सामने आए हैं.
कुल मामले: 4,43,68,195
सक्रिय मामले: 96,442
कुल रिकवरी: 4,37,44,301
कुल मृत्यु: 5,27,452
कुल वैक्सीनेशन: 2,10,58,83,682
बिहार: पटना में RJD MLC सुनील सिंह के आवास पर एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर बिहार में CBI की छापेमारी चल रही है.
मुंबई के आजाद मैदान थाने में सुजीत पाटकर (शिवसेना सांसद संजय राउत के बिजनेस पार्टनर) समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया: मुंबई पुलिस
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर तड़के भारी लैंडस्लाइड हुआ जिसके चलते हाइवे को फिलहाल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. प्रशासन की मशीनरी रास्ता क्लियर करने में जुटी हुई है.
तेलंगाना: भाजपा के निलंबित नेता राजा सिंह को रिहा करने के अदालत के आदेश के बाद हैदराबाद के दबीरपुरा में लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर उसका विरोध किया.