)
UNGA के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद 28 अगस्त से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे
संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद 28 से 29 अगस्त तक भारत का दौरे पर होंगे. इस दौरान शाहिद संयुक्त राष्ट्र निकाय में चल रहे मुद्दों और विश्व संगठन के साथ मुल्क के संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. शाहिद मालदीव के विदेश मंत्री भी हैं. अपनी यात्रा के दौरान, महासभा के अध्यक्ष के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश सचिव विनय क्वात्रा से मिलने की उम्मीद है. महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर शाहिद का एक साल का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने वाला है.
रांचीः झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन के 45 विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में खूंटी स्थित पिकनिक स्पॉट ‘लतरातू’ घूमकर वापस रांची रवाना हो गए हैं. सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन के सभी विधायकों की बैठक होगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है.
इन दिनों केंद्रीय एजेंसियां कई लोगों के यहां छापेमारी कर रही हैं. इसी कड़ी में बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार रॉय के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. टीम को अब तक तकरीबन पांच करोड़ रुपए कैश मिलने की बात कही जा रही है. छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तवेज मिलने की बात भी कही जा रही है. एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर भ्रष्टचार का आरोप है.
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई के छापे को लेकर बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन किया.
ABVP के कार्यकर्ताओं ने CPIM सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 8 कार्यकर्ताओं को झड़प के बाद गिरफ्तार किया गया था.
जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक घुसपैठिए को पकड़ा. बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि जवानों ने शनिवार सुबह जम्मू जिले में आईबी के अरनिया सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी.
जस्टिस उदय उमेश ललित ने शनिवार को 49वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद की शपथ ली. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ ली. इस दौरान देश की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू मौजूद रहीं. यूयू ललित अगले 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट की अगुवाई करेंगे. इसके बाद देश के 50वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ इस पद को संभालेंगे.
दिल्ली के मुस्तफाबाद से आप विधायक हाजी यूनुस ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में कुछ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार रात उनकी कार पर हमला किया. कार में उनका बेटा और बेटियां यात्रा कर रहे थे. 5 युवा शराब में धूत सफ़ेद Scorpio गाड़ी पर सवार थे, उनके द्वारा मेरी गाड़ी को रोका गया व परिवार वालों के साथ बदतमीजी की गई.
जम्मू कश्मीर के काटरा में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप तकरीबन 9 बजे सुबह आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोग्राफी के मुताबिक के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन के क किलोमीटर अंदर था.
तेलंगाना के गृह मंत्रालय ने निजामाबाद में चल रहे एक कराटे ट्रेनिंग कैंप को लेकर ऐतराज जताया है. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को जांच के आदेश दिए गए हैं. हैदराबाद से निजामाबाद की दूरी तकरीबन 175 किलोमीटर है.
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं. उनका 28 अगस्त को दिल्ली में होने वाला शो कैंसिल हो गया है. दरअसल मुनव्वर फारूकी ने दिल्ली में परफॉर्म करने की इजाजत मांगी थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे कैसिल कर दिया है. मुनव्वर 28 अगस्त को दिल्ली के सिविक सेंटर में शो करने वाले थे. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि मुनव्वर के शो से 'इलाके के सांप्रदायिक सौहर्द पर असर पड़ेगा.'
नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपने खेल को लेकर जबरदस्त वापसी की है. चैंपियन नीरज ने कमबैक टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया. वो डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है. इससे पहले नीरज चोपड़ा. वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगी चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए थे. भारतीय स्टार ने इसी के साथ 7-8 सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.