Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1243173
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंLIVE: आज की ताजा खबरें: BSP ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 68 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये

LIVE: आज की ताजा खबरें: BSP ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 68 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये

LIVE: आज का ताजा समाचार 4 July 2022: देश, दुनिया और दूसरे मुद्दों की सबसे बड़ी और सबसे ताजा खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहे इस पेज से. यतृणमूल कांग्रेस, राकांपा और माकपा के कुल चुनावी खर्च के मुकाबले बसपा का चुनावी खर्च नौ करोड़ रुपये ज्यादा है.

Breakin News
Breakin News
LIVE Blog

तृणमूल कांग्रेस, राकांपा और माकपा के कुल चुनावी खर्च के मुकाबले बसपा का चुनावी खर्च नौ करोड़ रुपये ज्यादा है.

Add Zee News as a Preferred Source
04 July 2022
23:31 PM

BSP ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 68 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये

नई  दिल्ली: मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस साल उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कुल 68.64 करोड़ रुपये खर्च किए. तृणमूल कांग्रेस, राकांपा और माकपा के कुल चुनावी खर्च के मुकाबले बसपा का चुनावी खर्च नौ करोड़ रुपये ज्यादा है. निर्वाचन आयोग को दिए गए चुनावी खर्च के ब्योरे में बसपा ने बताया कि गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उसने 68,64,63,288 रुपये खर्च किए. हालांकि बसपा को उत्तर प्रदेश की 403 सीट में से केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई.

20:25 PM
20:22 PM

पंजाब में आप के पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ 

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया. इसमें आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली.  पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार शाम राजभवन  में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा को छोड़कर चार अन्य पहली बार विधायक बने हैं. सबसे पहले अरोड़ा ने शपथ ली. उनके बाद डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने शपथ ली, जो अमृतसर दक्षिण सीट से विधायक हैं. उनके बाद, गुरु हर सहाय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले फौजा सिंह सराय, समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. अनमोल गगन मान दूसरी महिला हैं, जो मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी हैं. पांच और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो गई है.

19:16 PM

खालिद और शर्जील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित 

 नई  दिल्ली:दिल्ली उच्च न्यायालय ने  दिल्ली में फरवरी 2020 में हुये दंगों की साजिश रचने के आरोपियों उमर खालिद, शर्जील इमाम और जामिया मिलिया इस्लामिया के एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष शफी उर रहमान की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई 27 जुलाई तक के लिये स्थगित कर दी है. इन आरोपियों के खिलाफ फरवरी 2020 दंगों की कथित साजिश रचने के आरोप में यूएपीए के तहत मामला चल रहा है.  पीठ ने इमाम और रहमान की याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी और  कहा कि वह पहले जेएनयू के पूर्व छात्र खालिद की सुनवाई समाप्त करेगी, और फिर मामले के अन्य आरोपियों के लिए आगे बढ़ेगी. इन आरोपियों के अलावा, मामले में खालिद सैफी, जेएनयू छात्र नताशा नरवाल और देवांगना कालिता, जामिया समन्वय समिति की सदस्य सफूरा जरगर, आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

17:52 PM

12 जुलाई को  होगी ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले की अगली सुनवाई 
वाराणसी: वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर मामले में मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए सोमवार को 12 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है . ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी परिसर मामले में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिला जज ए के विश्वेश के समक्ष मुकदमे की पोषणीयता पर बहस की उन्होंने मुकदमे के सभी 51 बिंदुओं को अदालत के समक्ष पढ़ा और न्यायिक प्रस्तुतिकरण के लिए 12 जुलाई तक का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.  सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 23 मई से जिला जज की अदालत में इस मामले की सुनवाई हो रही है.

15:45 PM

मेरे ऊपर 100 से ज्यादा केस

एसेम्बली स्पीच में बोले सीएम एकनाथ शिंदे कहा "मैं वह शख्स हूं जिसने ठाणे में तकरीबन 16 डांस बार बंद कराए. मेरे ऊपर 100 से ज्यादा केस हैं. लेकिन कोई भी मेरे परिवार के ताल्लुक से नहीं है. यह सारे केस पार्टी के लिए हैं."

14:18 PM

जम्मू कश्मीर के डोडा में भूकंप

जम्मू कश्मीर के जिला डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई है. भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

13:38 PM

ममता ने किया शिंदे सरकार पर हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि "एकनाथ शिंदे सरकार अवैध है. उन्होंने महाराष्ट्र का दिल नहीं जीता."

12:52 PM

उदयपुर में दोबारा इंटरनेट शुरू

राजस्थान के उदयपुर में प्रशासन ने दोबारा इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी हैं. यहां टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद इंटरनेट बंद किया गया था. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट बंद किया था.

12:22 PM

कुल 22 विधायक रहे गैर-हाजिर
महाराष्ट्र फ्लोर टेस्ट:  प्रक्रिया के दौरान कुल 22 विधायक अनुपस्थित रहे. इसमें कांग्रेस के 10 विधायक- जितेश अंतापुरकर, जीशान सिद्दीकी, प्रणति शिंदे, अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, धीरज देशमुख, कुणाल पाटिल, राजू आवाले, मोहनराव हम्बर्दे और शिरीष चौधरी शामिल हैं.

 

11:30 AM

शिंदे सरकार ने साबित किया बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है. विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार को 164 विधायकों ने समर्थन किया है. विरोध में भी वोटिंग जारी है.

11:17 AM

विधानसभा में जारी है शिंदे का बहुमत परीक्षण

महाराष्ट्र में लंबी सियासी उठा पटक के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दिया. जिसके बाद शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बने और देवेंद्र फणनवीस को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई. अब इस मामले में ताजा खबर आ रही है कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे सरकार का बहुमत परीक्षण चल रहा है. 

10:55 AM

तालिबान के काफिले पर हमला
अफगानिस्तान में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे काफिले पर हमला हुआ है, जिसमें कई लोग जख्मी हुए हैं.

10:53 AM

'अग्निपथ' का मामला अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
सेना में भर्ती लेकर लाई गई नई स्कीम 'अग्निपथ' का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. 'अग्निपथ स्कीम' के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए हामी भी भर ली है. बताया जा रहा है कि अब अगले हफ्ते इसपर सुनवाई होगी.

10:32 AM

उद्धव ठाकरे को एक और झटका
मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना विधायक संतोष बांगर, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के साथ देखे गए. बांगर आज सुबह होटल से शिंदे गुट के विधायकों के साथ निकले थे और उनके साथ विधानसभा पहुंचे थे.

10:32 AM

कुल्लू हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए हादसे पर पर पीएम मोदी ने दुख का इजहार किया है. उन्होंने कहा कि कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

10:23 AM

कुल्लू बस हादसा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मौजूद सैंज घाटी में एक बस गिर गई है. हादसे में बच्चों समेत तकरीबन 16 लोगों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि बस शैंशर से सैंज की ओर आ रही थी कि जंगला गांव के पास हदसे का शिकार हो गई. हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ.

10:09 AM

मिस इंडिया 2022

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया (Miss India) का खिताब. वह 21 साल की हैं. मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट 03 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन में आयोजित किया गया.

09:06 AM

डेनमार्क के मॉल में फायरिंग

डेनमार्क के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में फायरिंग हुई है. हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए. घायलों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मॉल में रविवार को एक लड़के ने अचनाक फायरिंग शुरू करी दी. 22 साल के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

08:24 AM

लालू यादव की तबियत बिगड़ी

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई हैं. उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लालू बीती शाम अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे. उन्हें गंभीर चोट लगी थी. उनके कंधे की हड्डी टूट गई है.

08:08 AM

कोरोना का सबसे बड़ा लक्षण आया सामने

कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, चीन और यूरोप के कुछ देशों में सामने आए हैं. भारत भी इससे अछूता नहीं है. ओमिक्रॉन (Omicron) के सब-वेरिएंट BA.4 और BA.5 ने लोगों को अपनी चपेट में लिया है. भारत में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है. यूनाइटेड किंगडम के ZOE Covid सिम्पटम्स स्टडी ऐप से अंदाजा लगाया गया है कि कोरोना के लक्षणों में सर दर्द सबसे बड़ा लक्षण उभर कर सामने आया है. 

08:00 AM

शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में नई सरकार बनी है. आज शिंदे सरकार शक्ति परीक्षण का सामना करेगी. फ्लोर टेस्ट में अगर शिंदे सरकार अपना बहुमत साबित कर देती है तो पिछले कई दिनों से चल रहा महाराष्ट्र का सियासी संकट खत्म हो जाएगा. 

08:00 AM

शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में नई सरकार बनी है. आज शिंदे सरकार शक्ति परीक्षण का सामना करेगी. फ्लोर टेस्ट में अगर शिंदे सरकार अपना बहुमत साबित कर देती है तो पिछले कई दिनों से चल रहा महाराष्ट्र का सियासी संकट खत्म हो जाएगा. 

TAGS

Trending news