Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1634876

Live Breaking: अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, रामनवमी हिंसा के बाद से लागू है धारा 144

Live Breaking: दिन भर की बड़ी और ब्रेकिंग खबरों को मुख्तसर अंदाज में बताने के लिए यह लाइव ब्लॉग बनाया गया है. तो चलिए जानके हैं आज की सभी अहम खबरें

Live Breaking: अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, रामनवमी हिंसा के बाद से लागू है धारा 144
LIVE Blog

Live Breaking: दिन भर भारत और गैर मुमालिक में क्या हो रहा है, इस लाइव ब्लॉग में हम आपको जानकारी देंगे. यहां हम आपको मुख्तसर अंदाज में दिन भर की छोटी बड़ी खबरें देते रहेंगे. ताकि आपके पास हर पल का अपडेट रहे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
01 April 2023
13:15 PM

अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो अप्रैल को बिहार के सासाराम में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी एक प्रेस वार्ता में दी. चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर सासाराम में आयोजित प्रोग्राम में गृह मंत्री अमित शाह का भी आने का कार्यक्रम था, लेकिन उस इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है. इसके कारण गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने धारा 144 लगाकर यह साफ संदेश दे दिया कि उनके अलावा दूसरे कार्यक्रम नहीं कर सके.

09:07 AM

संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी

शिवसेना लीडर संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है, उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ये धमकी दी है.

08:15 AM

आज पटियाला जेल से नवजोत सिंह सिद्धू रिहा हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करेंगे.

08:14 AM

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी कल कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए.

 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news