)
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर खीरी के एक मतदान केंद्र में मतदान किया.
#WATCH उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर खीरी के एक मतदान केंद्र में मतदान करने के बाद रवाना हुए। (वीडियो बनबीरपुर से है।) #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/X0HpjB0wc3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2022
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज कुल 9 जिलों की 59 विधान सभा सीटों पर वोटिंग जारी है. सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर कुल 22.62 फीसदी मतदान होने की खबर है.
बुजुर्ग महिला ने पेश की मिसाल
उन्नाव के भगवंतनगर के बीघापुर मतदान केंद्र में एक बुजुर्ग महिला ने वोट डालकर मिसाल पेश की है. यहां 95 वर्षीय दादी को पोते ने गोद में लेकर वोट डलवाया.
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि खीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम मशीन में अराजक तत्वों ने फेवीक्विक डाल दिया. इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बाधि रहा.
पीलीभीत में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. सुबह 9 बजे तक 9.10 फीसदी मतदान हुआ है. पीलीभीत में सबसे ज्यादा 10.62 फीसदी वोटिंग हुई है. लखनऊ में 9 फीसदी मतदान हुआ है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
चौथे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में पूर्वाह्न 09 बजे तक कुल औसतन मतदान 9.10% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/23cSz8EKEr
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022
रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र में वो. तस्वीरें स्कॉलर्स होम स्कूल की हैं.
Defence Minister and BJP leader Rajnath Singh cast his vote at a polling booth in Lucknow. #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/sWZSi2yTnz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022
9.00 बजे तक वोटिंग परसेंट
बांदा- 8.79
फतेहपुर- 9.69
हरदोई- 8.9
लखीमपुर- 10.45
लखनऊ- 8.19
पीलीभीत- 10.62
रायबरेली - 8
सीतापुर- 9.52
उन्नाव- 9.23
टोटल- 9.10
उत्तर प्रदेश: राज्य के मंत्री मोहसिन रजा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान किया.
वोट डालने के बाद मोहसिन रज़ा ने कहा, "आज लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है.'
Today UP is crime & terrorism free. Everyone feels safe. People are getting jobs. We've made UP economy no 2 and will also make it No 1 and people are voting for that. We are forming the govt: UP minister Mohsin Raza after casting his vote in Lucknow #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/4nQTN8FQ49
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022
चौथे चरण के मतदान के बीच मायावती ने कहा कि मुस्लिम सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है. सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा. जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं.
Muslims are not happy with Samajwadi Party. They will not vote for them. People of UP have rejected SP even before voting as voting for SP means Gunda raj, Mafia raj. Riots happened in SP govt. The face of SP leaders tell that they are not coming in power: BSP chief Mayawati pic.twitter.com/bXy1JY5zt8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022
समाजवादी पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 578, 340 व 543 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हो गया है. साथ ही पार्टी का आरोप है कि सरोजिनी नगर विधानसभा 170 के बूथ नंबर 12, 13, 15, 16 पर समाजवादी पार्टी के सभी बूथ एजेंट को बाहर कर दिया गया है.
लखनऊ जिले की मलिहाबाद विधानसभा 168 के बूथ नंबर 192 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित।
संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई कर निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।#UttarPradeshElections2022 @ECISVEEP @ceoup @AdminLKO
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 23, 2022