)
समाजवादी पार्टी ने इलज़ाम लगाया है कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ नंबर 161, 263, 190, 75, 76, 114 पर बूथ कैपचरिंग हो रही है. सपा ने चुनाव आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है.
प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 161, 263, 190, 75, 76, 114 पर बूथ कैपचरिंग हो रही है।
कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 27, 2022
1 बजे तक 35% मतदान
UP में हो रहे 5वें चरण में 1 बजे तक 35% वोटिंग हुई.
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंटी के एक वोटिंग सेंटर पर अपना वोट डाला. राजा भैया ने कहा कि अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ना अपने आप में एक चुनौती है.
#UPElections2022 5th phase | Jansatta Dal Loktantrik's Raghuraj Pratap Singh alias 'Raja Bhaiya', who is contesting from Kunda, casts his vote at a polling booth in Benti, says "Breaking your own record is a challenge in itself...will break my record." pic.twitter.com/0sUt3KARPA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
UP Chunav 2022: 11 बजे तक 21.39% वोटिंग
यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.39% वोटिंग हुई. अगर शहरों के एतबार से देखा जाए तो अमेठी में औसत 21.55%, अयोध्या में औसत 24.61%, बहराइच में औसत 22.82%, बाराबंकी में औसत 18.67%, चित्रकूट में औसत 25.59%, गोंडा में औसत 22.29%, कौशांबी में औसत 25.03%, प्रतापगढ़ में औसत 20.09%, प्रयागराज में औसत 18.78%, रायबरेली में औसत 20.11%, श्रावस्ती में औसत 23.18%, और सुल्तानपुर में औसत 22.44% वोटिंह गई.
कई जगहों पर EVM खराबी की खबरें
समाजवादी पार्टी ने इलज़ाम लगाया कि कई वोटिंग के दौरान कई जगहों पर ईवीएम मशीनें खराब हो गईं. एसपी के मुताबिक, गोंडा जिले की 288 कैसरगंज विधानसभा के बूथ नंबर 69 पर ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आ गई है. इसी तरह प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज 245 विधानसभा के बूथ संख्या 42 पर ईवीएम खराब है. प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़ सदर विधानसभा 248 के बूथ संख्या 41 पर लगभग 30 मिनट से ईवीएम मशीन बंद है. तत्काल ईवीएम बदलवा कर निष्पक्ष एवं सुगम मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग.
प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़ सदर विधानसभा 248 के बूथ संख्या 41 पर लगभग 30 मिनट से ईवीएम मशीन बंद है @ceoup
चुनाव आयोग संज्ञान ले।@ECISVEEP @ecou
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 27, 2022
सुबह 9 बजे तक 8.02% वोटिंग
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान जारी है. पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें दिख रहीं हैं, सुबह 9 बजे तक प्रतिशत 8.02 फीसदी वोटिंग हुई है.
मायावती ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 5वें चरण के लिए हो रही वोटिंग के बीच मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना ज़रूरी है, ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही वगैरह से आज़ादी मिल सके.
1. यूपी के 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पाँचवें चरण में भी ’हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है’ की प्रतिज्ञा व ज़िद के साथ वोटिंग करते रहना ज़रूरी, ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त यहाँ सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके।
— Mayawati (@Mayawati) February 27, 2022
केशव प्रसाद ने अखिलेश पर साधा निशाना
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के बीच कौशाम्बी में अपने आवास पर पूजा की. उपमुख्यमंत्री सिराथू निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि सिराथू के लोग कमल खिलाएंगे और सिराथू के बेटे को भारी मतों से जीत दिलाएंगे. भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है. इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि कमल खिलना है.
I believe that people of Sirathu will bloom Lotus and make the son of Sirathu win with a big margin of votes. BJP Govt has been working for the welfare of the 24 crore people of Uttar Pradesh. That is why people have made up their mind that to bloom the Lotus: Deputy CM KP Maurya pic.twitter.com/GXgboLg0uQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
वोटिंग के बीच देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है.