Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam837828

"हम सिंघू बॉर्डर के लोग हैं, किसान हम पर तलवार से हमला कर रहे हैं, इनसे जगह खाली कराई जाए"

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान हम पर तलवार से हमला कर रहे हैं. यह हमारी जगह है, हम सिंघू बॉर्डर के लोग हैं, इनसे जल्द जगह खाली कराई जाए

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद सरकार सख्त हो गई है. साथ ही कुछ लोग भी किसानों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. सिंघू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रोटेस्ट के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन एक बार फिर शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या के धन्नीपुर में बन रही मस्जिद में नमाज पढ़ना और चंदा देना हराम: ओवैसी

जानकारी के मुताबिक सिंघू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है. यहां लगातार दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने किसानों के खिलाफ नारे लगाए और किसानों को जगह खाली करने के लिए कहा गया है. काफी देर नारेबाज़ी के बाद सिंघू बॉर्डर के दूसरी तरफ किसान नौजवान भी भड़क गए. देखते देखते ही मामला इतना गरमा गया कि दोनों ही तरफ से पथरबाज़ी भी हुई. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: शशि थरूर और राजदीप सरदेसाई समेत 8 के खिलाफ नोएडा और भोपाल में केस दर्ज

पुलिस ने दोनों ही ग्रुपों को रोकने की कोशिश की लेकिन मामला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. 

यह भी पढ़ें: ससुर की एक जिद से रातों-रात करोड़पति बन गई संगीता, ढाई करोड़ रुपए से करेगी ये काम

इस दौरान पुलिस के कई जवान भी ज़ख्मी हुए. एक ज़ख्मी पुलिस मुलाज़िम ने आरोप लगाया कि सरवन सिंह पंधेर और सतनाम सिंह पन्नु ने भीड़ को उकसाया था. जिसके बाद प्रदर्शन में मौजूद नौजवानों ने उन पर हमला किया. 

यह भी पढ़ें: शौक के चलते यह शख्स बन गया ब्लैक एलियन, PHOTOS देखकर रह जाएंगे हैरान

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान हम पर तलवार से हमला कर रहे हैं. कल तक हम इन लोगों का समर्थन कर रहे थे लेकिन अब हम इनको यहा बर्दाश्त नहीं कर सकते. हमारी सरकार से गुज़ारिश है कि इस जगह को जल्दी से जल्दी खाली कराया जाए. यह हमारी जगह है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news