)
जम्मू / जतिंदर नूरा : कोरोना से हिंदुस्तान को बचाने के लिए मुल्क को लॉक डाउन कर दिया गया है. इसी सिम्त में जम्मू से करीब 15 किलोमीटर दूर चट्ठा गांव में साबिक सरपंच और गांव की ख़्वातीन वायरस के संजीदगी को समझते हुए खुद आगे आए और गांव जाने वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया. किसी को ना गांव के अंदर आने की इजाज़त है और ना ही कोई गांव से बाहर जा सकता है
साबिक सरपंच गुरमीत कौर और ख़्वातीन का कहना है कि अगर हमें कोरोना वायरस के इस खतरनाक असर से बचना है और लोगों को भी इसके खौफनाक असर से बचाना है तो हमें इस तरह के सख्त कदम उठाने पड़ेंगे. उनका कहना है कि ये एक बहुत ही भयंकर महामारी के तौर पर सामने आई है। इस महामारी से हिंदु्स्तान ही नहीं पूरी दुनिया इसकी चपेट में है. साबिक सरपंच ने कहा हमने गांव के साथ मिलकर फैसला लिया कि हमें इसको रोकने के लिए एहतियात लेने होंगे जो हमारी सिक्योरिटी के काम आएंगे. ये हमारे लिए चुनौती की तरह है और इसे हमें ही हल करना है और ये चुनौती तभी हल होगी जब सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे.
गांव वालों ने कहा कि हमारी हुकूमत की अच्छी पहल है जिसे हम फॉलो करना चाहिए। ये हमारी पर्सनल ड्यूटी बनती है और ये हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम इसे कैसे कंट्रोल करेंगे. जम्मू कश्मीर में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है लेकिन हमें इसे रोकने की कोशिश करनी है.
Watch Zee salaam live TV