)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस तेज़ी से पसार रहा है और इसकी हस्सासियत को देखते हुए वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने पूरे मुल्क में लॉकडाउन 3 मई तक बढाने का फैसला किया था लेकिन तेलंगाना हुकूमत ने रियासत में लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है. 5 मई को रियासत में कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात का जायज़ा लेने के लिए कैबिनेट मीटिंग भी होगी.
यह जानकारी तेलंगाना के वज़ीरे आला चंद्रशेखर राव ने इतवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि हुकूमत मुहाजिर मजदूरों को राशन के अलावा 1500 रुपये की इक्तेसादी मदद मुहय्या कराएगी. इसके अलावा रियासती हुकूमत ने पुलिस मुलाज़िमीन की तंख्वाह में 10 फीसदी इज़ाफा करने का फैसला किया है जो कि अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना के खिलाफ जंग में अपना अहम किरदार अदा करे रहे हैं.
बता दें कि तेलंगाना में कोरोना वायरस के मामलों की तादाद 858 है जिसमें से 186 मरीज़ ठीक हो चुके हैं जबकि 21 लोगों की मौत हो गई है.
Zee Salaam Live TV