)
Lok Sabha Chnav 2024: 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल जेडीयू और राजद के बीच मंडराए राजनीतिक संकट से जुड़ी बड़ी खबर आई है, जो महगठबंधन खेमे के लिए राहत भरी है. इस सियासी गर्माहट के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नीतीश कुमार एक-दो दिन में आखिरी फैसला ले सकते हैं. यानी एक दो दिन में ये पता चलेगा कि बिहार में नीतीश की अगुआई वाली सरकार बरकरार रहेगी या नहीं. इसी बीच राजद ने पार्टी के सबसे सीनियर नेता शिवानंद तिवारी को सीएम नीतीश से बात करने के लिए दिल्ली भेजा है.
बता दें कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लल्लन सिंह से पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के बाद से ही लगाई जा रहीं हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने अपने टीम में कई बदलाव किए लेकिन लल्लन सिंह को अपनी टीम में जगह नहीं दी.
उधर, सीएम नीतीश कुमार बदली हुई राजनीतिक हालात के बाद राज्य में बने रहना चाहते हैं, जिसको लेकर नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पार्टी के सीनियर नेता लल्लन सिंह, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी और पार्टी के कई नेता मौजूद थे. हालांकि, इस बैठक की बात अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है.
लालू ने झारखंड की रैली की रद्द
वहीं, नीतीश की पार्टी JDU के एक सूत्र ने बताया कि नीतीश कुमार और उनके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के बीच बिगड़ते राजनीतिक रिश्तों के बीच लालू ने गुरुवार को झारखंड में अपनी रैली रद्द कर दी है.
मौजूदा सरकार बरकरार रहेगी; केसी त्यागी
वहीं, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने खंडन करते हुए कहा कि बिहार में मौजूदा सरकार बरकरार रहेगी. उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन सलामत है और गठबंधन में सब कुछ ठीक है." जबकि उन्होंने बिहार के सीएम के वंशवाद की राजनीति पर दिए गए बयान और रोहिणी आचार्य के द्वारा की गई पोस्ट पर कहा, "बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते. नीतीश कुमार की टिप्पणी न तो लालू यादव पर थी और न ही सोनिया गांधी पर, वह जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की सराहना कर रहे थे."
#WATCH | Delhi: JD(U) leader KC Tyagi says, "INDIA gathbandhan (alliance) salamat hai... Everything is fine in the alliance..."
On Bihar CM & JD(U) leader Nitish Kumar's statement on dynastic politics and Rohini Acharya's tweet, he said, "Baccho ke comments par hum comment nahi… pic.twitter.com/2kipxTUxaj
— ANI (@ANI) January 25, 2024