)
Benefits Of Long/Clove: कई बार जब हमें छोटी-मोटी बीमारी का शिकार हो जाते हैं तो हम डॉक्टर के पास भागने लगते हैं लेकिन कई छोटी बीमारियों का इलाज हमारी और आपकी रसोइयों में मौजूद रहता है. अक्सर आपने अपने बुजुर्गों को किचन के मौजूद कुछ मसालों से छोटी मोटी बीमारियों को ठीक करते हुए देखा होगा लेकिन जमाना जैसे-जैसे आगे जा रहा है हम उन नुस्खों को भुलाते जा रहे हैं. आज हम आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारियों को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाए बताने जा रहे हैं. इस खबर में हम आपको लौंग से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.
गैस की समस्या
अगर आप पेट में गैस की परेशान रहते हैं तो इसमें आपके किचन में रखी लौंग आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके लिए पहले आपको एक कप उबलते हुए पानी में 2 लौंग की पीसकर डालना होगा और जब पानी ठंडा हो जाए तो पी लें. इससे आपको गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
दांतों में दर्द
गैस के अलावा लौंग आपको दांतों के दर्द में बहुत फायदेमंद होता है. आपके जिस दांत में दर्द है उसके नीचे 1 लौंग रखलें. लौंग रखने के कुछ देर आपको आराम मिल सकता है. इसके अलावा मुंह में लौंग रखने से मुंह की गंध भी दूर होती है. इसलिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
हड्डियों और जोड़ों में दर्द में कारगर
कहा जाता है कि लौंग हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी कारगर साबित होता है. क्योंकि लौंग में यूजेनॉल एलिमेंट पाया जाता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसके लिए आपको 2 लौंग खाने होंगी.
पुरुषों के लिए बेहद कारगर होती है लौंग
एक रिसर्च में पाया गया है कि लौंग पुरुषों के यौन संबंधी मसलों का भी हल है. शोध के मुताबिक अगर आप रोज़ सुबह 4 लौंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी सेक्स लाइफ पर बेहतर सुधार देखने को मिलते हैं.
हालांकि लौंग का ज्यादा इस्तेमाल भी करना चाहिए. क्योंकि कोई भी चीज हद से ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है. साथ ही अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
ZEE SALAAM LIVE TV