)
लुधियाना: कोरोना से पूरी दुनिया मुतास्सिर है. कई लोगों ने इस खतरनाक वायरस ने अपनी जान गंवाई है. इसी सिम्त में पंजाब के लुधियाना से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. लुधियाना के ACP अनिल कोहली की कोरोना वायरस के चलते इंतेक़ाल हो गया है. कोरोना से मुतास्सिर ACP अनिल कोहली का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनकी हालत कई दिनों से संजीदा बनी हुई थी और वो वेंटिलेटर पर थे.
ACP अनिल कोहली की संजीदा हालत के चलते पंजाब हुकूमत ने कल प्लाज्मा थेरेपी के जरिए उनका इलाज करवाने का ऐलान किया था. लेकिन इससे पहले ही ACP अनिल कोहली ने दम तोड़ दिया. बता दें कि ACP की अहेलिया और उनके राब्ते में आए दो पुलिस अहलकार और जिला मंडी अधिकारी भी कोरोना से मुतास्सिर हैं. बता दें कि पंजाब में कोरोना से अब तक 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
ACP के इंतेकाल पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक जताया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि हमने कोरोना की वजह से कल गुरुमैल सिंह कनुंगो को और आज एसीपी अनिल कोहली को लुधियाना में खो दिया. इस परेशानी के दौरान कोरोना फाइटर्स को खोना रियासत के लिए एक बड़ा नुकसान है. मैं इस दुख के वक्त में मैंउनके कुनबे के साथ हूं और भरोसा दिलाता हूं कि पूरा पंजाब भी उनके साथ खड़ा है.
ACP अनिल कोहली की इंतेकाल पर शिरोमणि अकाली दल के सद्र सुखबीर सिंह बादल ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा कि ACP ने पंजाब पुलिस में करीब 30 साल तक सेवाएं दी. सुखबीर सिंह बादल ने ACP अनिल कोहली की रूह के चैन की कामना की और कहा कि इस मुश्किल वक्त में वो उनके कुनबे के साथ हैं.
डीजीपी पंजाब ने भी एसीपी अनिल कोहली के इंतेकाल पर शोक जताते हुए कहा कि अनिल कोहली ने 30 साल तक पंजाब पुलिस में सर्विस दी. कोविड-19 के चलते वह जिंदगी की जंग हार गए. भगवान अनिल की रूह को चैन दे.
Watch Zee Salaam Live TV