)
नई दिल्ली: आज कल लोगों में ऑनलाइन गेम खेलने का बहुत शौक बढ़ गया है. खास कर लॉकडाउन के दौरान लोग तरह तरह के गेम खेल कर अपना वक्त गुज़ार रहे हैं. इसी में एक गेम सांप सीढ़ी यी लूडो का भी है. अगर आप भी ये गेम खेलते हैं तो मोहतात हो जाएं क्योंकि यह गेम आपके कंगाल कर सकता है और आपको मुसीबत में भी डाल सकता है.
दरअसल, ये पॉपुलर गेम सट्टेबाजी का नया खेल बन गया है. अचानक आपको टेलीग्राम (Telegram) या वॉट्सऐप (WhatsAap) पर लूडो या सांप सीढ़ी के ग्रुप में एड कर लिया जाता है. आप सोचते हैं कि ये तो खेल का ग्रुप है. खेलते हैं, खेलने में मजा आएगा. लेकिन सावधान! क्योंकि यह गेम आपके सलाखों के पीछे भी भेज सकता है.
इस तरह बनाते हैं शिकार
सट्टेबाज़ ग्रुप एडमिन पहले लोगों को ग्रुप में जोड़ते हैं फिर एक लिंक भेजते हैं. इसके बाद ग्रुप एडमिन एक कोड देता है. जिससे ग्रुप के चार लोग अलग-अलग जगह पर रहकर लूडो खेलते हैं. बाकी लोग शर्त लगाते हैं कि कौन जीतेगा. और इतना ही नहीं गेम खेलने की कुछ शर्तें भी होती है. जैसे - लूडो, सांप सीढ़ी ग्रुप में एडमिन साफ कहता है कि विदाउट डिपॉजिट नो गेम, गेम के बीच नेट पैक खत्म हो गया, फोन हैंग हो गया तो पैसे वापस नहीं मिलेंगे, ग्रुप में गाली देने वाले का बैलेंस जीरो माना जाएगा, मिनिमम 100 रुपये की शर्त तो लगानी ही पड़ेगी. जिसके बाद जीतने वाले से एडमिन कमीशन लेता है और शर्त में लगे पैसे अलग-अलग लोगों में हार-जीत के हिसाब से बंटते हैं. इसी तरह सांप सीढ़ी का लिंक भी दिया जाता है और जीतने वाले पर शर्त लगाई जाती है. इन गेम्स पर हजारों का सट्टा लगता है.
एक ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया है. जहां पर इसी तरह का एक गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए अपना मुखबिर भी ग्रुप में जोड़ा लेकिन एडमिन को शक हो गया तो वो कोड हासिल करने में नाकामयाब रहा. इसके बाद पुलिस ने एडमिन के दो साथियों को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया और ग्रुप एडमिन समेत दो और लोगों को दबोच लिया. इन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में पुलिस ग्रुप के बाकी सदस्यों की धरपकड़ करने में जुटी है.
Zee Salaam Live TV