)
Bhopal Job Hoarding Controversy: देश में नफरत इस हद तक फैल चुकी है कि इसका असर हर जगह देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला जॉब होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि सिर्फ हिंदुओं को ही नौकरी दी जाएगी. यानी किसी भी मुस्लिम को नौकरी नहीं दी जाएगी.
दरअसल, भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सिर्फ हिंदुओं को ही नौकरी दी जाएगी. साथ ही पोस्ट पर नौकरियों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखे हैं. सबसे खास बात यह है कि इस होर्डिंग पर अलग-अलग नौकरियों के लिए अलग-अलग लोगों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं. साथ ही हिंदूवादी संगठन के लोग घर-घर जाकर अपील कर रहे हैं कि वह सिर्फ हिंदुओं को ही नौकरी दें.
पोस्टर लगाने वाली महिला ने लोगों की ये अपील
पोस्टर लगाने वाली महिला साधना नंदू यादव का कहना है कि हमारे बच्चे बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ाते हैं. इसके बाद उन्हें काम करने में शर्म आती है. हिंदू समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पोस्टर-होर्डिंग लगाया गया है. साथ ही इन्होंने कहा कि समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे हिंदू समाज के लोगों से ही काम कराएं.
सिर्फ हमारे लोग से काम कराए- नंदू यादव
नंदू यादव ने आगे कहा, "अपने समाज का ख्याल रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. समाज के लोग झुंड मानसिकता का पालन कर रहे हैं. हिंदू समाज के बच्चों को छोटी-मोटी नौकरियों से दूर रखा जा रहा है. लोग अपनी-अपनी नौकरियां छोड़कर दूसरे काम करने लगे हैं. हमने जिन लोगों के नाम होर्डिंग पर लिखे हैं, उनसे हम काम सीख सकते हैं और करवा भी सकते हैं. हम हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं कर रहे हैं. हम बस इतना चाहते हैं कि हमारे समाज के लोगों से ही हमारे लोग काम कराएं."