Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2712878
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMP: वक्फ पर मुसलमानों ने दी सरकार को खुली चुनौती; पसीना बहा रहे हैं, जरूरत हुई तो..

MP: वक्फ पर मुसलमानों ने दी सरकार को खुली चुनौती; पसीना बहा रहे हैं, जरूरत हुई तो..

Madhya Pradesh News: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मध्य प्रदेश के भोपाल में मुस्लिम समाज ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. प्रोटेस्ट में शामिल मुसलमानों को वक्फ के लिए मरने, मारने की कसमें खिलाई जा रही है. प्रोटेस्ट में मौजूद मौलानाओं ने सरकार को कहा है कि वक्फ से छेड़-छाड़ करना अपनी बर्बादी को दावत देना है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

MP: वक्फ पर मुसलमानों ने दी सरकार को खुली चुनौती; पसीना बहा रहे हैं, जरूरत हुई तो..

Protest Against Waqf Act: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुल्क के कई हिस्सों में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय वक्फ बिल के विरोध में धरने पर बैठ गया है. धरने में आए मौलानाओं ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए उसे चीटी के बराबर बताया है, और वक्फ के मामले से दूर रहने की चेतावनी दी है. 

दरअसल, भोपाल के सेन्ट्रल लायब्रेरी मैदान में  वक्फ का नया कानून वापस लेने की मांग की जा रही है. प्रोटेस्ट में शामिल मौलानाओं ने वहां मौजूद मुसलमानों से इस कानून के खिलाफ कुर्बानी के लिए हाथ उठाकर वादा करवाया है. इस प्रोटेस्ट में कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद में शामिल हैं. उन्होंने काहा कि वह इस प्रोटेस्ट में कुर्बानी के मकसद से आए है. उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि सभी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे. उन्होंने मुसलमानों से कहा कि डरने की जरूरत नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत है. 

प्रोटेस्ट में मौजूद एक मौलाना ने का कहना है कि आज इस कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं किया तो, कल सरकरा उनके घरों को छीन लेगी. उन्होंने कहा कि आज इस गर्मी में पसीना बहा रहे है, कल को खून बहाने की जरूरत पड़ी तो वो भी बहा देंगे. मौलाना ने सरकार को धमकी देते हुए कहा कि वक्फ पर हमाला करना मतलब अपने आप को बर्बाद करने जैसा होगा, उन्होंने सरकरा को चीटे बताते हुए कहा कि चींटी जब-तक जमीन पर चलती है तो इज्जत से चलती है, जिस दिन चींटी उड़ने लगती है, समझों उसी दिन उसकी मौत है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रोटेस्ट में शामिल जमीअत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष हारून हाजी ने दावा किया की वक़्फ़ की जमीन सरकार ने छीन ली है, देश मे एक मंदिर नही जंहा पूजन नही होती हो पर सैकड़ो मस्जिदों में नमाज बंद कर दी है. उन्होंने कहा कि इस कानून को वापस नहीं लिया तो प्रोटेस्ट को और बड़ा किया जाएगा.

TAGS

Trending news