Solo Cyclist Asha Malviya: आशा मालवीय 28 राज्यों की 25 हजार किमी की यात्रा पर हैं. आशा ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) के मौके पर साइकिल यात्रा शुरू की थी. असम पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया.
Trending Photos
)
Asha Malviya Cycle Trip 28 States: मध्य प्रदेश की रहने वाली पर्वतारोही आशा मालवीय 28 राज्यों की 25 हजार किमी की यात्रा पर हैं. आशा ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) के मौके पर साइकिल यात्रा शुरू की थी. आशा मालवीय एक नेशनल लेवल की पर्वतारोही है, जो महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में सोलो साइकिल की सवारी पर हैं. 1 नवंबर, 2022 को एमपी के भोपाल से शुरू हुई मालवीय की यात्रा के असम पहुंचने पर वहां की जनता के उनका शानदार स्वागत किया. असम पहुंचने से पहले वो चार राज्यों को पार कर चुकी है.
असम पहुंचने पर शानदार स्वागत
आशा मालवीय ने बातचीत के दौरान बताया कि वो अभी तक 13500 किलोमीटर की दूरी तय करके असम पहुंची हैं. असम पहुंचने से पहले वो चार राज्यों को पार कर चुकी हैं. आशा ने बताया कि उन्हें असम में आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है क्योंकि यहां के लोगों ने काफी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इस मौके पर आशा ने बताया कि राज्य के सभी वर्गों के लोगों ने शानदार स्वागत किया और यहां पर देखा गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अच्छी तरह काम किया जा रहा है. वह कहती हैं, "अगली पीढ़ी के कई लोग सोचते हैं कि छोटी सी समस्या होने पर जीवन खत्म हो जाता है. मैं उन्हें ये पैगाम देना चाहती हूं कि साइकिल चलाने की तरह जीवन में कई परेशानियां आएंगी, लेकिन आपको उनसे बाहर निकलने का जादू जानना होगा".
15 अगस्त 2023 को यात्रा होगी खत्म
आशा मालवीय ने 1 नवंबर को साइकिल से भोपाल से अपनी यात्रा शुरू की थी. इस दौरान उन्होंने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और पश्चिम बंगाल के अपने अनुभव के बारे में बताया. आशा ने कहा कि, कभी आम लोगों ने खतरे में मदद का हाथ बढ़ाया है तो कभी रास्ते में साइकिल खराब हो गई है. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि रात भर साइकिल चलाकर अपनी मंजिल तक पहुंची. लगभग हर जगह पुलिस-प्रशासन ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया. इस युवा पर्वतारोही और एथलीट ने साइकिल से 25,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए बाइक और कार को छोड़ दिया. 24 वर्षीय भारतीय एथलीट 15 अगस्त 2023 को दिल्ली पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
Report: Sharifuddin Ahmed
Watch Live TV