)
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के विदिशा में भारत माता के प्रतीकात्मक तस्वीर को 'डायन' बोलने से भारी विवाद पैदा हो गया है. ये विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ है. मध्य प्रदेश के मौलाना असद खान को सिक्के में छपी भारत माता डायन नजर आ रही है. विदिशा जिले के सिरोंज निवासी असद खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उसने कथित तौर पर भारत माता को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है.
दो दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर सरकार ने आरएसएस पर एक सिक्का जारी किया था, जिसमें भारत माता की प्रतीकात्मक तस्वीर बनी हुई है. आरोप है कि इस सिक्के पर बनी भारत माता की इस तस्वीर को असद खान नाम के किसी मौलाना ने डायन बता दिया है.
सोशल मीडिया यूज़र ने असद खान को देशद्रोही बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीँ, असद खान के इस पोस्ट के बाद हिंदू संगठन के लोग भड़क गए हैं. हिंदूवादी संगठन के लोग सड़क पर उतर आए हैं. उन्होंने असद खान का पुतला दहन किया है, और असद के फोटो को पैरों से कुचलकर उसके खिलाफ देशद्रोही के तहत मामला दर्ज करने की मांग की की. इस मौके पर हिंदू संगठन के लोगों ने जय श्री राम और देश के गद्दारों को जूते मारो सालों को जैसे नारे भी लगाए.
प्रदर्शनकारियों ने कहा, "असद खान लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहा है. वह भारत माता को अपमानित करने वाली पोस्ट डालकर समाज में जहर घोलने का काम कर रहा है. हमारी मांग है कि पुलिस इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करे."
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में सिरोंज निवासी असद खान को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam