Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1591940
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमदरसा के छात्र ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से हासिल की Ph.D की डिग्री; कौम को दिया ये ज़रूरी सन्देश

मदरसा के छात्र ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से हासिल की Ph.D की डिग्री; कौम को दिया ये ज़रूरी सन्देश

मौलाना आमिर हुसैन कासमी ने डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने के बाद मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को सलाह दी है कि वह भी उच्च और प्रोफेशनल शिक्षा की तरफ रुख करें और इससे कौम में बेदारी आएगी और मदरसा के छात्र भी रोजी-रोजगार के मुख्यधारा में शामिल होंगे. 

मौलाना आमिर हुसैन कासमी
मौलाना आमिर हुसैन कासमी

गुवाहाटीः अक्सर मदरसे के छात्रों को स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से कमतर आंका जाता है. हो सकता है कि ये सच भी हो, लेकिन समय-समय पर ऐसी खबरें भी आती रहती है, जिसमें मदरसे में पढ़ने वाले छात्र भी करिअर में बुलंदियों को छूते हैं. पिछले साल ही मदरसे में पढ़ने वाले लगभग 19 छात्रों का नीट में चयन हुआ था. ताजा मामला असम का है. यहां मदरसे में पढ़ाई करने और फिर वहीं अध्यापन करने वाले एक शख्स ने पीएचडी जैसी बड़ी उपाधि हासिल कर लोगों के सामने एक नजीर पेश की है. 

मदरसे की पढ़ाई खत्म कर शुरू की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई  
लखीमपुर के एक निजी मदरसे में पढ़ाने वाले आमिर हुसैन ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है. मौलाना लखीमपुर के करुणाबारी स्थित एक मदरसा मदरसातुल बनात में अध्यापन करते हैं. उन्होंने काछाड़ के अल जामिया तुल खानकाह मदनी मदरसे से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी. उसके बाद होजाई के जामिया इस्लामिया जलालिया मदरसे से सेकेंडरी शिक्षा हासिल की थी. बाद में उन्होंने इस्लामिक विश्वविद्यालय दारुल उलूम देवबंद से अदब कासमी की डिग्री लेने के बाद पिछले कई सालों से मदरसे में टीचर की नौकरी कर रहे थे. 

अरबी स्कॉलर के सामाजिक-राजनीतिक लेखनी पर किया रिसर्च 
आमिर हुसैन ने मदरसे की पढ़ाई के बाद भी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने की अपनी इच्छा पूरी की. उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से बीए और मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के बाद पीएचडी में दाखिला लेकर रिसर्च करने लगे. आमिर हुसैन ने अपना रिसर्च ’मौलाना अबुल हसन नदवी की रचनाओं में सामाजिक और आर्थिक पहलु’ पर किया था. मौलाना अबुल हसन नदवी अरबी विद्वान थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

मदरसे के छात्रों को दी ये नेक सलाह  
इस मौके पर आमिर हुसैन मदरसे में पढ़ाई करने वाले तमाम छात्रों को सलाह दी है कि जो छात्र हाफिज या मौलाना की पढ़ाई करते हैं वह लोग धार्मिक तालीम के साथ-साथ जनरल पढ़ाई भी करें, ताकि वह भी बड़ी और प्रोफेशनल डिग्री हासिल कर अपना करिअर बना सके. उन्होंने कहा कि कोई भी हाफिज या मौलाना भी डॉक्टरेट की डिग्री या आईएएस, आईपीएस जैसी परिक्षा की तैयारी कर सकता है. ऐसे करने से उन्हें अपने देश और अवाम की खिदमत करने का मौका मिलेगा. वह पूरे कौम के लिए एक नजीर बन सकते हैं. लोग उन्हें प्रेरणा मानकर आगे बढ़ेंगे, इससे पूरी बिरादरी और कौम का भला होगा.

:- गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद की रिपोर्ट

Zee Salaam

TAGS

Trending news