बता दें कि परमहंस ने कहा है कि,मां सीता और श्रीराम के बारे में टीएमसी एमपी कल्याण बनर्जी ने जो कुछ भी कहा है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है.
Trending Photos
)
अयोध्या: माता-सीता पर विवादित बयान देने वाले TMC एमपी कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) का सिर कलम करने वाले एक संत ने 5 करोड़ रुपये का ईनाम रखा है. यह ईनाम अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने रखा है और मांग की है कल्याणी बनर्जी पर रासुका (NSA) लगाई जाए.
बता दें कि परमहंस ने कहा है कि,"मां सीता और श्रीराम के बारे में टीएमसी एमपी कल्याण बनर्जी ने जो कुछ भी कहा है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है. हम श्री राम ब्रह्म मानते हैं और उनका रंचमात्र भी अपमान नहीं बर्दाश्त नहीं कर सकते. टीएमसी एमपी ने तो मर्याता का घोर उल्लंघन किया है."
यह भी पढ़ें: हैरतअंगेज: सीने से बाहर धड़कता है इस लड़की दिल, देखिए तस्वीरें
उन्होंने आगे कहा कि कल्याण बनर्जी पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका सिर काटने वाले को पांच करोड़ रुपये ईनाम देंगे. साथ ही उन्होंने मांग की है कि सस्ती सियासत के लिए देवताओं की बेइज्ज़ती हो रही है. इस पर फौरन रोक लगनी चाहिए.
यह भी देखें: एक्सीडेंट के बाद हवा में कई बार पलटी कार, खिलौनों की तरह बिखरे आदमी, देखिए VIDEO
क्या कहा था कल्याणी बनर्जी ने?
दरअसल पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की सीरमपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के एमपी कल्याण बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें बनर्जी मां सीता पर काबिले ऐतराज़ कमेंट करते सुने जा रहे हैं. वह कह रहे हैं, ''सीता ने भगवान राम से कहा कि अच्छा हुआ मेरा हरण रावण ने किया था ना कि उसके चेलों ने, नहीं तो मेरा हश्र भी हाथरस जैसा होता.'' इस मामले को लेकर हावड़ा के गोलाबारी थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
ZEE SALAAM LIVE TV