Trending Photos
)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 44 ज़िलों में फैल चुके कोरोना के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. पीलीभीत के बाद सूबे का एक और ज़िला कोरोना फ्री हो सकता है. जुमेरात को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इज़ाफी चीफ सैक्रेटरी (दाखिला) अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) ने बताया कि महराजगंज के 6 मामले में पहला टेस्ट निगेटिव आया है, अभी दूसरा टेस्ट होना बाकी है. उम्मीद है कि महराजगंज जिला आने वाले वक्त में कोरोना फ्री हो जाएगा.
इज़ीफी चीफ सैक्रेटरी (दाखिला) ने बताया कि क्वॉरंटाइन मीआद पूरी करने के बाद ‘होम क्वारंटाइन’ के लिए घर भेजे जा रहे सभी लोगों की CM Helpline 1076 के ज़रिए से मुस्तकिल तौर पर मॉनिटरिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि वज़ीरे आला ने टेली-मेडिसिन के ज़रिए से भी लोगों को मेडिकल मशवरे फराहम करने की बात की है.
वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को छिपाने और मुतास्सिरों को पनाह देने वाले लोगों की निशांदही कर सख्त कार्रवाई का हुक्म दिया है. साथ ही उत्तर प्रदेश में लापरवाही करने पर मुतअल्लिका थानों के पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
अवस्थी ने बताया कि यूपी में शुरू किए जाने वाले कामों व सरगर्मियों के लिए सभी ज़रूरी अहतियात बरती जाएंगी. इंडस्ट्रियल व दीगर यूनिट्स में यकीनी किया जाएगा कि हर एक यूनिट में थर्मल स्कैनर, सैनिटाइज़र वगैरा का मुनासिब इंतेज़ाम रहे और हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल किया जाए. सभी ज़िला अफसरों को 20 अप्रैल से पहले इनकी सरगर्मियों का जायज़ा करने का हुक्म दिया है.
हर जिले के निशांदह अस्पतालों में इमरजेंसी सहूलात काबिल सतह पर इजाज़त के बाद ही काम करेंगी. इमरजेंसी सहूलात के चलने के लिए मेहकमा सेहत और मेडिकल एजुकेशन के चीफ सैक्रेटरी इंतेज़ामात यकीनी करेंगे. सभी अस्पतालों में एन-95 मास्क, पीपीई समेत वायरस से सिक्योरिटी के सभी आलात मुनासिब मिकदार में लाज़मी तौर पर मौजूद रहेंगे. बगैर COVID-19 कंट्रोल ट्रेनिंग व सिक्योरिटी मुतबादल की इमरजेंसी सहूलात नहीं चलाई जाएंगी.
Zee Salaam Live TV