)
अहमदनगर: आज के वक्त में जहां कुछ लोग मज़हब और ज़ातपात के नाम पर एक दूसरे के दुश्मन बने फिरते हैं वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक ऐसी तस्वीरे सामने आई है जो हिंदुस्तान की असल सकाफत की अक्कासी कर रही है. महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली सविता भुसारी के घर की ये जज्बाती तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर हर कोई सलाम कर कर रहा है.
दाढ़ी-टोपी और कुर्ता पायजामा पहने शख्स से लिप्टी 2 हिन्दू लड़कियों के इस अपनेपन को देख कर वहां पर मौजूद हर शख्स की आंखे नम थीं. दरअसल सविता भुसारी अपने पास में रहने वाले बाबा पठान को भाई मानती है और उन्हें 25 सालों से राखी भी बांधती आ रही है. सविता की दो बेटियां हैं, गौरी और सावरी. बेटियां बड़ी हुईं और जब उनकी शादी हुई तो बाबा पठान वहां एक सरपरस्त की तरह मौजूद रहे. ठीक वैसे ही जैसे वह पहले भी उनकी खुशियों और दुख में हमेशा खड़े रहे हैं.
सविता भुसारी के उसके शौहर ने छोड़ दिया था. शोहर के छोड़ देने के बाद सविता भुसारी काफी परेशान थी. ऐसे में पड़ोस के रहने वाले बाबा पठान उसका सहारा बने. भाई जैसी हमदर्दी पाकर सविता उन्हें राखी भी बांधने लगी. सविता की हर खुशी और गम में उसका गैर हिन्दु भाई बाबा पठान खड़ा नज़र आया. धीरे-धीरे सविता की दोनों लड़कियां बड़ी हुईं तो वालिदा को उनकी शादी तय कर दी. बेटियों की शादी के मौके पर भी बाबा पठान खान ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया. भांजियों की रुख़्सती के मौके पर बाबा पठान से उनका लिपट कर रोना हर किसी को रुला दिया.
बाबा पठान ने दूसरे मज़हब के होते हुए भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस बात की चर्चा आस-पास के इलाके और सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. रुख़स्ती के वक्त की तस्वीरें पूरे इलाके में वायरल हो रही हैं. ये तस्वीर नफ़रत भरी सियासत करने वालों को अच्छी तो नहीं लग रहा होगी लेकिन इन्हीं तस्वीरों में हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहज़ीब नज़र आ रही है.
Zee Salaam LIVE TV