Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2700174

Beed Mosque Blast: मुस्लिम सांसद ने प्रशासन की क्यों की है तारीफ, जानें पूरा मामला

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक मस्जिद के अंदर हुए बम बलास्ट के बाद पुलिस ऐक्सन में है. इस मामले में दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है. प्रशासन की कार्रवाई पर AIMIM के नेता इम्तियाज जलील ने औरंगाबाद के आईजी को धन्यवाद बोला है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

Beed Mosque Blast: मुस्लिम सांसद ने प्रशासन की क्यों की है तारीफ, जानें पूरा मामला

Maharashtra News: ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को महाराष्ट्र के बीड क्षेत्र में मौजूद एक मस्जिद में बम बलास्ट हुआ है. इस बलास्ट में प्रशासन के तरफ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गाया है, और जांच चल रही है. ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सीनियर लीडर, औरंगाबाद के पूर्व विधायक इम्तियाज जलील ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक नौजवान लड़का के पास जिलेटिन रॉड है, और बैकग्राउंड में मराठी भाषा में एक भड़काउ गाना बज रहा है. इमतियाज जलिल ने महाराष्ट्र प्रशासन को टैग किया है, और इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को धन्यवाद बोला है.

इतियाज जिलिल ने आईजी को बोला थैंक्यू
AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि गेवराई तालुका में जिलेटिन की छड़ों का उपयोग करके मस्जिद की दीवारों को उड़ाने वाले अपराधी के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के लिए औरंगाबाद डिवीजन रेंज के आईजी वीरेंद्र मिश्रा को धन्यवाद. बात दें कि इस बलास्ट के बाद इलाके में तनाव बढ़ गाय है. इसे देखते हुए प्रशासन ने एडिशनल पुलिस बल को तैनात कर दिया है. 

गौरतलब है  कि महाराष्ट्र के बीड जिले के तालुका थाना क्षेत्र में मौजूद एक मस्जिद में सोमवार यानी आज सुबह 4 बजे एक बम बलास्ट हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक यह बलास्ट जिलेटिन रॉड के बलास्ट से हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और पूछताछ चल रही है. बात दें, कि मस्जिद के पिछले रास्ते से एक नौजवान मस्जिद में दाखिल हुआ, और जिलेटिन रॉड को रख दिया, जिसके बाद मस्जिद में बलास्ट हो गया. इस बलास्ट में किसी की हताहत की खबर नहीं है, हालांकि मस्जिद के अंदरूनी स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है.

 

TAGS

Trending news