Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam671142
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपालघर में साधुओं के क़त्ल मामले में महाराष्ट्र हुकूमत ने जारी की 101 मुल्ज़िमीन की फहरिस्त

पालघर में साधुओं के क़त्ल मामले में महाराष्ट्र हुकूमत ने जारी की 101 मुल्ज़िमीन की फहरिस्त

महाराष्ट्र के वज़ीरे दाखिला अनिल देशमुख का बयान 101 मुल्ज़िमीन में कोई मुस्लिम नहीं

पालघर में साधुओं के क़त्ल मामले में महाराष्ट्र हुकूमत ने जारी की 101 मुल्ज़िमीन की फहरिस्त

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग में बड़ी बेरहमी से मारे गए साधुओं के मामले में महाराष्ट्र के वज़ारते दाखिला ने 101 मुल्ज़िमीन की लिस्ट जारी की है. महाराष्ट्र के वज़ीरे दाखिला अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने कहा कि लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं है. 16 अप्रैल को दो साधुओं समेत एक ड्राइवर के क़त्ल मामले की जांच अब CID को सौंप दी गई है. 

पालघर की घटना पर महाराष्ट्र के वज़ीरे दाखिला अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने कहा कि CID ​​के एक खास IG स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने जुर्म के 8 घंटे के अंदर ही 101 लोगों को गिरफ्तार किया है. हम आज व्हाट्सएप के जरिए मुल्ज़िमीन के नाम जारी कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग के वीडियो में एक आवाज सुनाई दी है 'ओये बास', लोगों ने इसे ऑनलाइन फैलाया है और कुछ लोगों ने इसे 'शोएब बस' कहा. सभी राज्य तंत्र महामारी से लड़ रहे हैं और कुछ लोगों ने इस मामले को कम्युनल मुद्दा बनाने की कोशिश की.उधर, इस मामले में National Human Rights Commission ने महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी को नोटिस भेजकर 4 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है. क्या कार्रवाई की गई, और कितनी सहायता की गई, इसे लेकर भी जानकारी मांगी गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि मामले को बढ़ता देख महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी कह चुके हैं कि इस मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश न करें. उन्होंने जानकारी दी थी कि  गलतफहमी में साधुओं पर हमला हुआ. ठाकरे ने सोमवार को कहा कि जो लोग भी इस पूरे मामले में गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा न करें. उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना को लेकर मेरी मरकज़ी वज़ीरे दाखिला अमित शाह से बात हुई है. इस मामले पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई है.

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news