हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के साबिक कप्तान मंहेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से को अलविदा कह दिया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: हिंदुस्तानी क्रिकेट के साबिक कप्तान मंहेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से को अलविदा कह दिया है. यह जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'आप सभी के प्यार और साथ का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ. 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं.'
4 मिनट और 7 सेकेंड के इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अपने इंटरनेशल करियर की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्हों ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कभी-कभी' का मशहूर गीत भी लगाया है, जिसके बोल हैं, 'मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है, पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है.'
धोनी रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद से फैन्स बेहद दुखी हैं. उनके कई फैन्स ने पीटिशन डालना भी शुरू कर दिया है. हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए साबिक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम किरदार रहा है. धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है. धोनी ने टेस्ट मैच में भी हिंदुस्तान को नंबर वन मकाम दिलाया है.
38 साल की उम्र में धोनी करोड़ों लोगों का दिल जीत चुके हैं. धोनी एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफियों पर कब्ज़ा कर टीम इंडिया को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.
बता दें कि धोनी काफी दिनों से क्रिकेट से दूर हैं उन्होंने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 9 जुलाई 2019 को हिंदुस्तान और न्यूज़ीलैंड के दरमियान सेमिफानल खेला था.
महेंद्र सिंह धोनी का करियर
याद रहे कि महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 6 सेंचुरी व एक डबल सेंचुरी और 33 हाफ सेंचुरी बनाईं है. इसके अलावा अगर टेस्ट मैच के हाई स्कोर की बात करें तो उन्होंने 224 रन बनाए हैं.
इसके अलावा वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 350 वनडे मैच खेले हैं और 10773 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 10 सेंचुरी और 73 हाफ सेंचुरियां बनाई हैं. वनडे मैच में हाई स्कोर की बात करें तो उन्होंने 183 रन बनाए हैं.
टी-20 की बात करें तो धोनी ने 98 टी-20 मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 1617 रन बनाए हैं. टी-20 करियर में उन्होंने सिर्फ 2 हाफ सेंचुरी बनाई हैं. जिसमें उनका हाई स्कोर 56 रन है.
आईपीएल में धोनी ने 190 मैच खेले हैं और 4432 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 23 हाफ सैंचुरी बनाई हैं. आईपीएल में उनका हाई स्को 84 रन रहा है.
Zee Salaam LIVE TV