Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam830370

West Bengal Election: ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान, बताया इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

नंदीग्राम में एक जनसभा को खिताब करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मैं नंदीग्राम से लडूंगी. नंदीग्राम मेरे लिए भाग्यशाली जगह है

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नए ऐलान कर दिया है कि वो किस इलाके से चुनाव लड़ेंगी. ममता बनर्जी नंदीग्राम (Nandigram) से चुनाव लड़ेंगी. नंदीग्राम पश्चिम बंगाल के मोदिनीपुर जिले के तहत आता है.  इससे पहले उन्होंने भावानीपुर से चुनाव लड़ा था. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: PM मोदी के पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले लोग, की यह अपील

नंदीग्राम में एक जनसभा को खिताब करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मैं नंदीग्राम से लडूंगी. नंदीग्राम मेरे लिए भाग्यशाली जगह है." उन्होंने कहा कि वह दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरेंगी, जिसमें एक कोलकाता की भवानीपुर सीट है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: 8 माह के बेटे को बीच सड़क में कुल्हाड़ी से काटकर बोली मां- यह बकरा था, जिसका था उसने ले लिया

ममता ने आगे कहा, नंदीग्राम ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. यहां तक कि उन्होंने 2016 में नंदीग्राम से अपनी चुनावी यात्रा शुरू की थी, इसलिए उन्हें लगता है कि नंदीग्राम उनके लिए भाग्यशाली है. इसलिए वे नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहती हैं. अपनी सरकार वापस आने का दावा करती हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और 200 से अधिक सीटें मिलेंगी. 

यह भी पढ़ें: 51 साल की जेनिफर लोपेज ने न्यूड होकर शूट कराया गाना, देखिए HOT SONG

ममता बनर्जी के इस फैसले का काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि इस सीट इलाके में अपनी पैठ रखने वाले टीएमसी के सीनियर नेता शुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है. शुवेंदु ममता सरकार में मंत्री थे. उनके भाजपा में जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि टीएमसी इस सीट पर किसी बड़े नेता को उतारेगी. 

यह भी पढ़ें: 1950 में हुआ था प्यार, 2020 में हुई शादी, पढ़िए 70 साल के इस प्यार की फ़िल्मी कहानी

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news