)
शिव कुमार/शाहजहांपुर: लॉकडाउन (Lockdown) में चोरी-छिपे दिल्ली से बिहार के लिए साइकिल लेकर निकले मज़दूर की शाहजहांपुर में मौत हो गई. मजदूर का नाम धर्मवीर बताया जा रहा है और वह अपने कुछ दीगर साथियों के साथ दिल्ली से साइकिल के ज़रिए अपने घर बिहार जा रहा था. फिलहाल मरने वाले मज़दूर का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है साथ ही उसके छह साथियों को क्वारंटीन किया गया है.
बिहार का रहने वाला मजदूर धर्मवीर लॉकडाउन के वक्त से दिल्ली में फंसा हुआ था. धर्मवीर ने किसी तरह साइकिल का इंतजाम किया और अपने दूसरे साथियों के साथ दिल्ली से बिहार के लिए निकल पड़ा.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 मई को देर रात नेशनल हाईवे 24 पर धर्मवीर की हालत बिगड़ गई. इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मुर्दा करार दिया.
धर्मवीर के साथियों ने बताया कि वह बहुत परेशान था और जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहता था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
Zee Salaam Live TV