Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710639
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत-UAE साझेदारी को नई उड़ान, अब दुबई में कर सकते हैं IIM की पढ़ाई

भारत-UAE साझेदारी को नई उड़ान, अब दुबई में कर सकते हैं IIM की पढ़ाई

India UAE Relations: भारत और यूएई ने व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में रिश्ते मजबूत करने के लिए कई अहम समझौते किए हैं. दुबई में IIM अहमदाबाद और IIFT के कैंपस खुलेंगे, भारत-यूएई फ्रेंडशिप अस्पताल और भारत मार्ट की शुरुआत भी होगी.

भारत-UAE साझेदारी को नई उड़ान, अब दुबई में कर सकते हैं IIM की पढ़ाई

India UAE Relations: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच रिश्ते और मजबूत हो गए हैं. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. ये समझौते व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को एक नई दिशा देंगे.

भारत का मशहूर प्रबंधन संस्थान IIM-अहमदाबाद अब दुबई में अपना कैंपस शुरू करेगा. वहां सितंबर 2025 से MBA की क्लासें शुरू होंगी. साथ ही IIFT (भारतीय विदेश व्यापार संस्थान) का भी पहला विदेशी कैंपस दुबई के इंडिया पवेलियन में खुलेगा. वहीं, यूएई सरकार ने दुबई में इंडिया-यूएई फ्रेंडशिप हॉस्पिटल के लिए ज़मीन दी है. इसमें 100 बेड होंगे और यह खासतौर पर भारतीय मजदूरों के लिए सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवा देगा.

भारत मार्ट और व्यापारिक विकास
दुबई में भारत मार्ट नाम का बड़ा ट्रेड सेंटर बनेगा, जहां भारतीय उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी होगी. दुबई चेंबर ऑफ कॉमर्स अब भारत में भी इंडिया ऑफिस खोलेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और तेज़ी से बढ़ेगा. साथ ही कोचीन शिपयार्ड और दुबई की ड्राईडॉक्स वर्ल्ड मिलकर केरल के कोच्चि और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर सेंटर बनाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

मजबूत होते रिश्ते
शेख हमदान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. पीएम मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताया. बैठक में दोनों देशों के बीच CEPA समझौते से बढ़े व्यापार की सराहना की गई और उम्मीद जताई गई कि ये नए समझौते आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

TAGS

Trending news