Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam752192
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसस्पेंड किए गए 8 MPs ने खत्म किया धरना, अपोज़ीशन ने किया पूरे सेशन का बॉयकॉट

सस्पेंड किए गए 8 MPs ने खत्म किया धरना, अपोज़ीशन ने किया पूरे सेशन का बॉयकॉट

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि पिछले दो दिनों में जो हाउस में हुआ मुझे नहीं लगता कि उससे कोई भी खुश है. करोड़ों लोगों को जो रिप्रेजेंट करते हैं उन्हें करोड़ों लोग देखते हैं.

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली: अपोज़ीशन पार्टियों की जानिब से मॉनसून सेशन का बॉयकॉट किए जाने के बाद गुज़िश्ता रोज़ राज्यसभा से मुअत्तल किए गए 8 एमपीज़ ने अपना धरना खत्म कर दिया है. उनका कहना है कि अपोज़ीशन ने राज्यसभा में बॉयकॉट का फैसला लिया है तो इस धरने के कोई मतलब नही रह गया है. एमपीज़ का ये धरना डिप्टी स्पीकर के फैसले की मुखालिफत में था. अपोज़ीशन लीडर गुलाम नबी आजाद ने बॉयकॉट से पहले पार्लियामेंट में कहा कि जब तक आठ मेंबर्स का मानसून सेशन की बाकी मियाद से मुअत्तली वापस नहीं ली जाती तब तक अपोज़ीशन कार्यवाही का बॉयकॉट करेगा. 

fallback

गुलाम नबी आज़ाद ने आगे कहा कि पिछले दो दिनों में जो हाउस में हुआ मुझे नहीं लगता कि उससे कोई भी खुश है. करोड़ों लोगों को जो रिप्रेजेंट करते हैं उन्हें करोड़ों लोग देखते हैं. जो टारगेट है यहां आने का वो तो पूरा होना चाहिए. जब तक हमारे एमपीज़ के संस्पेंशन को वापिस नहीं लिया जाता और  किसान के बिलों से मुतअल्लिक हमारी मांगों को नहीं माना जाता अपोज़ीशन सेशनल से बायकॉट करती है.

Add Zee News as a Preferred Source

Image

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर रामगोपाल यादव ने कहा, 'मैं हाउस का सीनियर मेंबर हूं. मैंने जो कुछ भी हाउस में हुआ था, उसके लिए माफी भी मांगी थी लेकिन मुझे कोई रद्देअमल नहीं मिली. मैंने इससे खुद को बहुत अपमानित महसूस किया. मेरी पार्टी ने इस पूरे सेशन का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है.'

वहीं राज्य सभा के स्पीकर एम. वेंकैया नायडू ने कहा, 'मैं मेंबर्स की मुअत्तली से खुश नहीं हूं. यह कार्रवाई उनके रवय्ये के चलते की गई है. हम किसी भी मेंबर के खिलाफ नहीं है. हम अपोज़ीशन के मेंबरों से अपने फैसला पर गौर करने और सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील करते हैं.'

बता दें कि इतवार के रोज़ राज्य सभा में किसान बिल पर बहस के दौरान हंगामा करने वाले एमपीज़ पर पीर को राज्य सभा स्पीकर एम वेंकैया नायडू ने सख्त कार्रवाई की है. राज्यसभा स्पीकर वेंकैया नायडु ने डेरेक ओ'ब्रायन, संजय सिंह, राजीव सातव, के.के. रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलामरम करीम को एक हफ्ते के लिए हाउस से मुअत्तल कर दिया था. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news