Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam739457
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउत्तर प्रदेश में अब सिर्फ इतवार को बंद रहेंगे बाज़ार, बाकी सभी दिन खुलेंगी दुकानें

उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ इतवार को बंद रहेंगे बाज़ार, बाकी सभी दिन खुलेंगी दुकानें

मंगल को हुई टीम 11 की मीटिंग में सीएम योगी ने अफसरों को हिदायात दी हैं कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस और डोर-टू-डोर सर्वे को तेज़ी से किया जाए.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अनलॉक 4 की गाइडलाइन के मुताबिक अब वीकेंड लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है. अब सिर्फ इतवार को ही सूबे में हफ्तेवारी बंदी रहेगी. पहले सनीचर और इतवार को बाज़ार बंद रहते थे. योगी हुकूमत की जानिब से जारी हुक्म के मुताबिक अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाज़ार खुलेंगे.

मंगल को हुई टीम 11 की मीटिंग में सीएम योगी ने अफसरों को हिदायात दी हैं कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस और डोर-टू-डोर सर्वे को तेज़ी से किया जाए. उन्होंने एक दिन में कोविड-19 के 1 लाख 49 हज़ार से ज्यादा टेस्ट किए जाने पर भी इत्मिनान ज़ाहिर किया है. साथ ही सूबे में टेस्टिंग को बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार करने की हिदायत दी है. 

सीएम योगी ने हिदायात दी हैं कि लखनऊ और कानपुर में कोरोना के मद्देनज़र माइक्रो एनालिसिस करते हुए मंसूबा बनाकर इसे असरदार तरीके से लागू किया जाए. लखनऊ में माहिरीन की एक टीम का कयाम किया जाए जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवाम की सेहत से मुतअल्लिक परेशानियों को दूर करने में मशवरे दे.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news