Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1024722

Maruti Suzuki ने लाॅन्च की शानदार माइलेज देने वाली कार; कीमत आपके बजट में

नई सेलेरियो (Celerio) पुराने मॉडल से बड़ी है और बेहतर इंजन तथा कई नई सुविधाओं के साथ आती है. मैनुअल ट्रिम्स की कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.44 लाख रुपये के बीच है जबकि एजीएस (ऑटो गियर शिफ्ट) संस्करण की कीमत 6.13 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये के बीच है.

 

सेलेरियो कार को लांच करते कम्पनी के अधिकारी
सेलेरियो कार को लांच करते कम्पनी के अधिकारी

नई दिल्लीः मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने बुधवार को देश में अपनी प्रीमियम हैचबैक सेलेरियो (Celerio) का नया संस्करण पेश किया, जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये (दिल्ली-शोरूम) के बीच है. मैनुअल ट्रिम्स की कीमत 4.99 लाख रुपये से 6.44 लाख रुपये के बीच है जबकि एजीएस (ऑटो गियर शिफ्ट) संस्करण की कीमत 6.13 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये के बीच है. नई सेलेरियो (Celerio) पुराने मॉडल से बड़ी है और बेहतर इंजन तथा कई नई सुविधाओं के साथ आती है. 

26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है कार 
2014 में लॉन्च होने के बाद से कंपनी ने 5.9 लाख सेलेरियो (Celerio) यूनिट्स की बिक्री की है. नई सेलेरियो 12 नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है जैसे एजीएस ट्रिम्स के साथ हिल होल्ड असिस्ट फंक्शन. मॉडल में पोलेन-टाइप एसी फिल्टर, माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ टिल्ट स्टीयरिंग, 60ः40 स्प्लिट रियर सीट्स और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी हैं. कंपनी का दावा है कि नयी सेलेरियो का नया इंजन इस मॉडल को 26.68 किमी प्रति लीटर की ईंधन दक्षता प्रदान करता है. इससे यह देश की सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार बन जाती है.

999 सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार 
केनिची आयुकावा ने कहा कि 999-सीसी के10 सी पेट्रोल इंजन के साथ बिल्कुल नई सेलेरियो भारतीय यात्री कार खंड में सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार है. आयुकावा ने कहा कि हमारे इंजीनियरों ने मौजूदा सेलेरियो की तुलना में 15 से 23 प्रतिशत तक ईंधन दक्षता में बड़ा सुधार किया है. आने वाले महीनों में, कई अन्य मॉडल भी इस अगली पीढ़ी के 10 परिवार में शामिल होंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

भारत में 46 फीसदी हैचबैक कारों की हिस्सेदारी
एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि भारत अब विश्व स्तर पर पांचवां सबसे बड़ा कार बाजार है और मारुति सुजुकी को इसमें लगभग आधा योगदान देने पर गर्व है. हम भारत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि कॉम्पैक्ट कारों और एंट्री-लेवल कारों की भारत में लगभग 46 फीसदी हैचबैक कारों की हिस्सेदारी है. आयुकावा ने कहा कि इस पृष्ठभूमि के साथ हमने भारतीय ग्राहकों के लिए बिल्कुल नई सेलेरियो पेश करने का फैसला किया है. हमें कंपनी के पोर्टफोलियो में अगली पीढ़ी के के10 सी इंजन को पेश करने पर गर्व है. 

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news